रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: दिनेश कुमार देवांगन ने जीता अध्यक्ष पद, नई कार्यकारिणी घोषित

रायपुर : रायपुर अधिवक्ता संघ के दिनेश देवांगन निर्वाचित घोषित किए गए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, और कार्यकारिणी सदस्यों को अधिवक्ता समाज ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रविवार को मतगणना के बाद दिनेश देवांगन को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया ।
फ्यूल स्टेशन पर बड़ा हादसा! पेट्रोल डलवाने के कुछ सेकंड बाद धू-धूकर जली बाइक
सूर्यकांत पाटस्कर और भारती राठौर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राकेश पूरी को सचिव तथा रानी लक्ष्मी साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य पदाधिकारियों में गुणेश निर्मलकर को सह सचिव, नेहा राठौर को सह सचिव महिला, महेंद्र देवांगन को ग्रंथालय सचिव और योगेश साहू को सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव चुना गया है।
महिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में योगिता धुरंधर और अमृता दीक्षित को शामिल किया गया है। इसके अलावा योगीराज वर्मा, अविजित त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, आकाश जसुजा और आकाश सोनी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। नवनिर्वाचित टीम ने अधिवक्ताओं के हित में एकता, सम्मान और प्रगति के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है।






