Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Gang Rape Case : शराब पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अर्धनग्न हालत में मिली पीड़िता, दो आरोपी गिरफ्तार

CG Gang Rape Case : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. लिफ्ट देने के बहाने दो आरोपियों ने आदिवासी नाबालिग को जबरन शराब पिलाया और जंगल में हवस का शिकार बनाया. पीड़िता को जंगल में ही छोड़कर दोनों भाग निकले. ग्रामीणों ने नाबालिग को उसके घर तक पहुंचाया. उसके शरीर पर हलके चोट के निशान हैं. फिलहाल नाबालिग को जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है. मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है.

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री इस दिन, बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात की है. गांव में छट्ठी कार्यक्रम में नाबालिग शामिल होने पहुंची थी. इस दौरान चिल्फी निवासी राहुल और देव कुमार भी वहां पहुंचे थे. नाबालिग और दोनों युवक कुछ समय पहले एक रिजॉर्ट में काम करने के लिए जाते थे, जहां उनकी जान पहचान हुई थी. छठी कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात लगभग 10 बजे घर लौट रही नाबालिग को दोनों आरोपियों ने अपने साथ बाइक पर लिफ्ट देने की बात कही. नाबालिग उनके साथ बाइक में बैठ गई. आरोपियों ने सुनसान जगह ले जाकर आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप किया. वारदात को अंजाम देकर नाबालिग को अचेत अवस्था में ही छोड़कर दोनों युवक भाग निकले.

छत्तीसगढ़ भाजपा को बड़ा झटका: दिग्गज नेता का निधन, प्रदेशभर में शोक की लहर

सरोधा दादर से रानीदहरा जाने वाले रास्ते के पास जंगल में शनिवार सुबह जब ग्रामीण लकड़ी बिनने गए, तब उन्होंने नाबालिग को अचेत हालत में पाया. आनन फानन में ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी. पुलिस को सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने नाबालिग को उसके घर तक पहुंचाया. इलाज और मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल, कवर्धा लाया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में पीड़िता का इलाज जारी है. पुलिस की ओर मामले की जांच शुरू कर दी गई. मामले में आरोपी चिल्फी निवासी राहुल मागरे और देव सिंह धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायालय पेश किया जाएगा.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026