ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News: मोबाइल कारोबारी चेतन चौधरी गिरफ्तार, उपभोक्ता फोरम के वारंट पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

कोरबा। कोरबा के चर्चित मोबाइल कारोबारी चेतन चौधरी को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उपभोक्ता फोरम सरगुजा की ओर से उनके खिलाफ गिरफ्तारी और जमानती वारंट जारी किए गए थे। इसी आदेश के पालन में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया।

भाजपा ने किया लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ विशाल रैली एवं जनसभा का आयोजन

चेतन चौधरी पावर हाउस रोड स्थित एसएस प्लाजा में शारदा मोबाइल का संचालन करते हैं। सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि उपभोक्ता फोरम सरगुजा की ओर से थाना कोतवाली को वारंट तामील कराने का आदेश मिला था। इसमें चेतन चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के साथ एक जमानती वारंट का भी उल्लेख था। आदेश प्राप्त होने के बाद पुलिस ने टीम गठित की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उपभोक्ता विवाद से जुड़ा है मामला

जानकारी के अनुसार, चेतन चौधरी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में एक विवाद का मामला लंबित है। इस प्रकरण की सुनवाई के दौरान उनके लगातार न्यायालय में उपस्थित नहीं होने की बात सामने आई। कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद पेश नहीं होने पर फोरम ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी और जमानती वारंट जारी किए थे।

CG Accident News: NH-353 पर खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, 2 महिलाओं की मौत, मरीज को लेकर जा रही थी ओडिशा

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, न्यायालय के आदेशों का पालन कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसी के तहत वारंट की तामील करते हुए यह कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशानुसार पूरी की जाएगी।

बताया जा रहा है कि चेतन चौधरी के खिलाफ पूर्व में भी एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हुआ था, जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। उनकी गिरफ्तारी के बाद शहर के व्यापारी वर्ग में भी चर्चा तेज हो गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026