Chhattisgarhछत्तीसगढ

रायपुर की प्रियंका साहू ने वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। रायपुर की खिलाड़ी प्रियंका साहू ने गोवा में आयोजित तृतीय वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने प्रतियोगिता के म्यूजिकल एकल इवेंट में यह उपलब्धि हासिल की। खास बात यह है कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से प्रियंका एकमात्र खिलाड़ी के रूप में शामिल हुई थीं।

तृतीय वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 15 नवंबर 2026 तक गोवा के मापुसा स्थित पीडिम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बॉक्सिंग हॉल में किया गया। प्रतियोगिता थाई बॉक्सिंग इंडियन फेडरेशन (TIF) की ओर से वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हुई। पदक वितरण फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सुमनाक्षर और महासचिव रविंदर सिंह ने किया।

दीपों से जगमगाया तोरवा, अर्घ्य देने उमड़े व्रती

म्यूजिकल एकल इवेंट में प्रियंका ने जीता गोल्ड

प्रियंका साहू ने म्यूजिकल एकल इवेंट में अपने प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित किया और स्वर्ण पदक हासिल किया। हालांकि, प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के कारण विभिन्न राज्यों के भारतीय खिलाड़ियों के बीच वजन वर्गों में बदलाव कर मुकाबले आयोजित किए गए।

प्रियंका का निर्धारित वजन वर्ग -40 किलोग्राम था, लेकिन इस श्रेणी में अन्य खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होने के कारण इसे निरस्त कर दिया गया। इसके बाद उन्हें अपने से 10 किलोग्राम अधिक वजन वर्ग में खेलने का प्रस्ताव दिया गया। सुरक्षा कारणों को देखते हुए प्रियंका ने इस मुकाबले में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया।

टिकेश्वरी साहू को मिली अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी

इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के लिए एक और उपलब्धि रही। दंतेवाड़ा के एकलव्य खेल परिसर, जावंगा, गीदम में पदस्थ खेल एवं युवा कल्याण विभाग की कोच टिकेश्वरी साहू को प्रतियोगिता में फीमेल टेक्निकल पैनल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, पूनम साहू ने भारतीय थाई बॉक्सिंग दल के मैनेजर के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

इस तरह छत्तीसगढ़ ने प्रतियोगिता में खिलाड़ी के साथ-साथ तकनीकी और प्रबंधन स्तर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भारतीय दल में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के खिलाड़ी शामिल थे।

Chhath Puja 2026: CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

आज रायपुर लौटेंगे खिलाड़ी और अधिकारी

प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग दल के खिलाड़ी और अधिकारी सोमवार, 16 नवंबर 2026 को रायपुर लौटेंगे। छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर स्वागत किया जाएगा।

प्रियंका साहू का स्वर्ण पदक और टिकेश्वरी साहू को मिली अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी प्रदेश के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि है। इन सफलताओं से छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026