Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के मौसम पर चक्रवात का असर! अर्नब और मुरासु के बाद अब अकवान की एंट्री, जानें कब होगी बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस होने लगी है। लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में 25 दिनों से भी कम समय में तीसरे चक्रवाती तूफान के बनने की संभावना है। रविवार को बना वायुमंडलीय डिप्रेशन सोमवार को चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। वहीं, 17 नवंबर तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है। इसे संभावित रूप से ‘अकवान’ नाम दिया जा सकता है। इस सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

Chhath Puja 2026: CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

19 नवंबर से छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, संभावित चक्रवात अकवान के प्रभाव से दक्षिणी छत्तीसगढ़ में 19 नवंबर से बारिश शुरू हो सकती है। 19 से 21 नवंबर के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 20 नवंबर को दक्षिणी छत्तीसगढ़ और 21 नवंबर को उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा में भी अलर्ट

चक्रवात के प्रभाव से ओडिशा में भी मौसम बदलने की आशंका है। यहां 18 नवंबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए ओडिशा सरकार ने सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है।

दिल की धड़कन तेज, हाथ-पैर सुन्न और बेचैनी… एंग्जाइटी और पैनिक अटैक में कैसे करें अंतर?

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में फिलहाल आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026