Chhattisgarhछत्तीसगढ

Padma Shri Phoolbasan Yadav Kidnapping: महिला समूह फंड में टेंडर दिलाने की साजिश! पद्मश्री फुलबासन को अगवा करने पहुंचे 5 आरोपी गिरफ्तार

Padma Shri Phoolbasan Yadav Kidnapping: पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फुलबासन यादव को जबरन अगवा करने के प्रयास का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस पूरे मामले की मुख्य आरोपी बेमेतरा जिले के भिंभौरी गांव निवासी खुशबु साहू है, जिसकी महिला समूह से जुड़ी होने के कारण पीडि़ता से पूर्व पहचान थी। खुशबु साहू आजीविका मिशन के फंड में टेंडर दिलाने और महिला समूह के दायरे को बढ़ाने के लिए फुलबासन यादव पर दबाव बनाना चाहती थी। इसी मंशा से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची। पांच मई की सुबह खुशबु साहू अपने साथियों के साथ सुकुलदैहान स्थित फुलबासन यादव के घर पहुंची।

Home Loan @ 7.45%

Raipur Airport: आंधी-तूफान से हवाई सफर प्रभावित, दिल्ली की फ्लाइट ने बीच उड़ान में बदला रूट वापस एयरपोर्ट पहुंची

एक विकलांग महिला से मिलाने का बहाना बनाकर उन्हें कार में बैठाकर जबरन ले जाने लगी। इसी दौरान जिले में चल रही नियमित ट्रैफिक चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोका गया। पूछताछ में आरोपियों ने फुलबासन यादव को बीमार बताकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति भांप ली। फुलबासन यादव द्वारा संकेत मिलने पर पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर उन्हें सुरक्षित मुक्त कराया और सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। अपहरण प्रयास की घटना के बाद फुलबासन यादव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर में दो पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। एक जवान उनके साथ और दूसरा निवास पर तैनात रहेगा।

CG BREAKING: रायपुर में घर से मिली बम बनाने की सामग्री, इलाके में मचा हड़कंप… पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरा

ये हैं अपहरण का प्रयास के आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में खुशबु साहू (27, ग्राम भिंभौरी), सलोनी महेश्वरी (27, ग्राम नेवनारा), दिनेश बंजारे (35, ग्राम नयाढाबा), गोपाल खेलवार (25, ग्राम पथरिया, थाना अहिवारा, दुर्ग) और चिनक राम (38, ग्राम रताम बहेरा, थाना व तहसील बेरला, बेमेतरा) हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026