ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
भारत

Nepal Floods: नेपाल से भारत तक बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में गंडक नदी से मिलीं 3 लाशें

नई दिल्ली : नेपाल की भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है कि मानवता को ही दहला दिया है. नेपाल के हजारों लोग लापता हैं और कई देशों के लोगों समेत कुल 626 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, चीन समेत कई देशों के सैकड़ों नागरिकों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है. लापता लोगों को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. इस बीच नेपाल में हुई तबाही के निशान भारत तक मिल रहे हैं. यूपी के कुशीनगर जिले में गंडक नदी में तीन शव बहते हुए मिले हैं, जिन्हें निकाला गया है. जानकारी मिल रही है कि ये शव नेपाल में आई बाढ़ में बहकर यहां तक आए हैं.

Meta का बड़ा फैसला! Facebook-Instagram इस्तेमाल करने की समय सीमा होगी सिर्फ 2 घंटे; रात में रहेगा बंद

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इन शवों को बैराज पियर नंबर 3 से बरामद किया गया है. इन शवों की पहचान जानने की कोशिश हो रही है. कुशीनगर के खड्डा इलाके में ये शव मिले हैं. खड्डा के एसएचओ संदीप सिंह ने कहा कि मॉनिटरिंग टीम ने इन शवों को बहते हुए देखा और तुरंत बाहर निकाल लिया. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. प्रशासन का कहना है कि इन शवों के बारे में पड़ोस में लगे नेपाल के जिलों को जानकारी दी गई है ताकि पहचान संभव हो सके. इनकी तत्काल कोई पहचान नहीं हो पाई है. यही नहीं गंडक नदी में शवों के अलावा गैस सिलेंडर, गाड़ियां, घर की जरूरत का अन्य सामान और तमाम मलबा भी बहकर भारत तक आया है.

एक परिवार नेपाल का ऐसा भी है, जिसके कुल 40 लोग बाढ़ में लापता है. परिवार से जुड़े एक शख्स ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी फैमिली के कुल 40 लोग लापता हैं. उन्होंने कहा कि मैं अकेला ही हूं. कोई मिल नहीं रहा है. भगवान का ही भरोसा है. यह प्राकृतिक आपदा है और क्या कहा जा सकता है. हम बहुत परेशान हैं, लेकिन क्या कर सकते हैं.

CG Crime News: लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

शख्स ने बताया कि हमारा परिवार धुंगे बाजार इलाके का रहने वाला है, जो बाढ़ में पूरी तरह बह गया है. इन लोगों से किसी भी तरह से संपर्क नहीं हो पा रहा है. अब तक नेपाल में कुल 626 लोगों की मौत की जानकारी मिली है. इसके अलावा 2000 लोगों की जान जा चुकी है.

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026