संजय कुमार पांडेय कोरबा में ‘नरेंद्र मोदी विचार मंच’ के नए जिलाध्यक्ष नियुक्त, संगठन विस्तार को मिलेगी गति
सतपाल सिंह

संजय कुमार पांडेय कोरबा में ‘नरेंद्र मोदी विचार मंच’ के नए जिलाध्यक्ष नियुक्त, संगठन विस्तार को मिलेगी गति
छत्तीसगढ़ /कोरबा: राष्ट्रीय एकता और विकासपरक राजनीति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नरेंद्र मोदी विचार मंच ने छत्तीसगढ़ में अपने संगठन का विस्तार किया है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सोनी ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए संजय कुमार पांडेय (सोनू) को तत्काल प्रभाव से कोरबा जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
संगठन के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार, इस नई जिम्मेदारी का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।
राष्ट्र निर्माण और विकासवाद पर फोकस नवनियुक्त –
जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय को सौंपे गए दायित्वों में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘श्रेष्ठ भारत’ के विजन को आम जनता तक ले जाना शामिल है। संगठन ने साफ किया है कि उसकी आगामी नीतियां प्रान्तवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर केवल विकासवाद पर केंद्रित होंगी
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सोनी ने अपने बधाई संदेश में कहा:
“नरेंद्र मोदी विचार मंच परिवार में संजय कुमार पांडेय का हार्दिक स्वागत है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनका नेतृत्व जिले में संगठन को नई ऊर्जा देगा और वे राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देंगे।”
स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल –
कोरबा जिले में संजय पांडेय की नियुक्ति को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे जल्द ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रधानमंत्री के विचारों को पहुंचाने का काम शुरू करेंगे। (ओम गवेल)






