Chhattisgarhछत्तीसगढ
विश्व पर्यावरण दिवस पर लायंस क्लब चांपा द्वारा वृक्षारोपण

लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 C ke स्थानीय इकाई लायंस क्लब चांपा ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लायंस इंग्लिस हायर सेकंडरी स्कूल चांपा स्थित चिल्ड्रन गार्डन में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम बढ़ाया है ।

इस अवसर पर लायंस एजुकेशन सोसाइटी चांपा के चेयरमेन लायन रामप्रपन्न देवांगन, प्रेसिडेंट mjf लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता , क्लब कोषाध्यक्ष लायन वासुदेव चंद देवांगन, लायन विनोद कुमार अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन लायन राजेश अग्रवाल, लायंस इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल चांपा की प्रिंसिपल श्रीमती अजीता वी. के . सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।





