कुसमुंडा में ट्रेलर के नीचे आया चालक, मौत

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से बेहद ही दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की तकरीबन 8.30 बजे कुसमुंडा खदान के सतर्कता चौक के पास एक ट्रेलर चालक अपने ही ट्रेलर की चपेट में आ गया। घटना की सूचना पर उसे आनन फानन में कोरबा के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया,जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रेम सिंह धुर्वे पिता चंदू धुर्वे उम्र 34 वर्ष की रूप में हुई है जो कि मूलतः पंडरिया का निवासी था। बीते दिन बारिश की आपाधापी में वह अपने ट्रेलर से नीचे उतरा इसी दौरान ट्रेलर आगे बढ़ गया जिससे वह पहिये में दब गया। लोगों ने जब उसे देखा तो पहियों से बाहर निकाल कर तत्काल कोरबा निजी अस्पताल ले गए,लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। आपको बता दें बीते एक माह में ही कुसमुंडा खदान में यह तीसरी घटना है। खदान क्षेत्र में लगातार घट रही घटनाओं से सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहे हैं। फिलहाल इस घटना से स्थानीय लोगों ने काफी आक्रोश व्याप्त है।






