खेल

IPL से संन्यास लेंगे एमएस धोनी! CSK ने बनाया नया प्लान, अब मेंटर की भूमिका में आएंगे नजर

नई दिल्ली। आईपीएल 2027 के रिटेंशन से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। यानी धोनी आगामी सीजन में खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर नजर नहीं आएंगे। हालांकि, चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें टीम के साथ बनाए रखने का फैसला किया है। अब धोनी टीम में मेंटर की नई जिम्मेदारी संभालेंगे। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

अमित जोगी गिरफ्तारी देने पहुंचे थाने, आपत्तिजनक वीडियो मामले में राजेश मूणत ने कराई थी FIR

2008 से चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि, जब दो साल के लिए सीएसके पर प्रतिबंध लगा था, तब धोनी दूसरी फ्रेंचाइजी की ओर से खेले थे। टीम की वापसी के बाद उन्होंने फिर चेन्नई का दामन थाम लिया और लंबे समय तक इसी टीम का प्रतिनिधित्व किया।

धोनी की कप्तानी में CSK ने जीते पांच खिताब

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ने के बाद रवींद्र जडेजा और फिर रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी। फिलहाल रुतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान हैं।

आईपीएल में धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 278 मैचों में 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए हैं। उनके नाम 24 अर्धशतक और 264 छक्के दर्ज हैं। इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 84 रन रहा है।

आखिरी बार 25 मई 2025 को मैदान पर उतरे थे धोनी

धोनी ने आईपीएल में अपना आखिरी मुकाबला 25 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था। इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 16 रन बनाए थे।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 19 जिलों के DEO की नवंबर की सैलरी पर रोक, जानें क्या है वजह?

अब खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल से दूरी बनाने के बाद धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से टीम को आगामी सीजन में नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026