बिलासपुर में आज सजेगा स्वनिधि महोत्सव का मंच, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे शामिल

पथ विक्रेताओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया संबल, ई-पंजीयन के साथ चेक एवं निःशुल्क यूपीआई पेमेंट बॉक्स का होगा वितरण
बिलासपुर। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत आज 17 नवंबर 2026 को बिलासपुर में भव्य स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) द्वारा लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना और डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
पथ विक्रेताओं को मिलेगी विशेष सौगात
महोत्सव के दौरान पथ विक्रेताओं के ई-पंजीयन की शुरुआत की जाएगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को चेक एवं निःशुल्क यूपीआई पेमेंट बॉक्स वितरित किए जाएंगे। स्वनिधि चौपाल के माध्यम से केंद्रीय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पथ विक्रेताओं से सीधा संवाद भी करेंगे।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान
कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले बैंकों, बैंक शाखाओं एवं नगरीय निकायों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। संभाग के नौ लाभार्थियों तथा प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित करने की तैयारी है।
वित्तीय साक्षरता और डिजिटल भुगतान पर रहेगा जोर





