Chhattisgarhछत्तीसगढ

राजनांदगांव-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, हथियार फैक्ट्री बरामद

राजनांदगांव : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस ने नक्सलियों के हथियार फैक्ट्री को ध्वस्त किया है। फोर्स ने विभिन्न प्रकार के हथियारों को वन क्षेत्रों में छिपाकर रखे नक्सलियों के घातक हथियारों में प्रयुक्त सामान को पूरी तरह से नष्ट किया है। पुलिस को मौके पर बड़ी मात्रा में नक्सल साहित्य भी मिला। मिली जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली जिले में माओवादी समस्या के आखिरी दौर में फोर्स ने माओवादियों द्वारा पोमकेन के बिनागुंडा क्षेत्र के वन क्षेत्र में हथियार और अन्य सामग्री छिपाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को ध्वस्त किया है। गुप्त रूप से नक्सलियों ने घने जंगलों में हथियार में प्रयुक्त सामान और नक्सल साहित्य को जब्त किया। इसके बाद फैक्ट्री और अन्य वस्तुओं को जलाकर नष्ट कर दिया।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

Chhattisgarh – श्मशान की जमीन पर सब स्टेशन बनाने का विरोध, हंगामे के बाद ग्रामीण को पुलिस ने बसों में भरकर भेजा जेल

मिली जानकारी के अनुसार 16 मई 2026 को ऑपरेशन फाइनल स्ट्राइक के तहत गढ़चिरौली पुलिस बल के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से गहन पूछताछ के दौरान यह सूचना प्राप्त हुई कि माओवादियों ने पोमकेन के बिनागुंडा क्षेत्र के वन क्षेत्र में हथियार और अन्य सामग्री छिपा रखी है। 21 मई 2026 को गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में गढ़चिरौली और प्राणहिता की विशेष अभियान टीम की 6 संयुक्त टीमें और बीडीडीएस की 2 टीमें उक्त वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाने भेजी गईं।

Murder in CG: खाना नहीं बनने पर पति का खौफनाक कदम, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद शव के पास बैठा रहा आरोपी

22 मई 2026 को जब विशेष अभियान दल ने पोमकेन बिनागुंडा के उत्तर में स्थित वन क्षेत्र को घेर लिया, तो बीडीडीएस कर्मियों ने उक्त वन क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया और एक खराद मशीन, बीजीएल पाइप, 12 बोर पाइप, इन्वर्टर, जनरेटर, बैटरी, ग्राइंडिंग/ड्रिलिंग मशीन, जिगसॉ मशीन, प्रेशर पंप, सोलर पैनल, फुटबॉल पाइप आदि बरामद किए। गढ़चिरोली पुलिस बल माओवादी साहित्य जब्त करने में सफल रहा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026