CG Anganwadi Recruitment 2026 : 8वीं-12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, आंगनबाड़ी में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

CG Anganwadi Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर बच्चों और महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना जगदलपुर (ग्रामीण) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के तहत ग्राम पंचायत नेतानार के रंधारीरास आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता का एक पद और ग्राम पंचायत माड़पाल के दीवानपारा केंद्र में सहायिका का एक पद भरा जाएगा।
यह अवसर विशेष रूप से स्थानीय महिलाओं के लिए है, जिससे उन्हें अपने ही गांव में रोजगार के साथ-साथ सामाजिक सेवा का मौका मिलेगा। इच्छुक महिला अभ्यर्थियों को 27 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपना आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीधे कार्यालय में जमा करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
रायपुर एयर कनेक्टिविटी पर संकट! 2 साल में 6 फ्लाइट बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया को समझने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ पर भी विजिट कर सकती हैं। पात्रता की बात करें तो केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिनकी आयु 18 से 44 वर्ष के बीच हो और जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र वाले ग्राम की स्थायी निवासी हों।





