अग्रवाल महिला समिति द्वारा ‘तीज मिलन’ उत्सव, कलेक्टर संजय अग्रवाल की धर्मपत्नी निकिता अग्रवाल रही विशिष्ट अतिथि

अग्रवाल महिला समिति के तत्वावधान में 15 अगस्त को अग्रसेन भवन, जूनी लाइन में भव्य ‘तीज मिलन’ ( लहरियों सावन) कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास व उमंग के साथ किया गया। इस उत्सव में 250 से 300 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। अध्यक्ष विनीत केजरीवाल के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से मारवाड़ी में संचालित किया गया ताकि समाज में मारवाड़ी भाषा को लेकर एक जागरूकता बढे.
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अग्रसेन जी की आरती से हुआ। इसके पश्चात समिति की बहनों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें सावन गीतों और पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।उत्सव में नवविवाहित बहुओं और बेटियों का विशेष रूप से आदर-सत्कार कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल्स लगाए गए थे, जहाँ महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सावन की उमंग को दोगुना करने के लिए विशेष रूप से सजाए गए झूले का सभी महिलाओं ने खूब आनंद लिया।
उत्सव के दौरान आयोजित हौजी एवं विभिन्न रोचक मनोरंजक खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रोग्राम में पंक्चुअलिटी भी दी गई, इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में दीपा केडिया को ‘सावन सुंदरी’ के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
प्रोग्राम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती निकिता अग्रवाल ji (धर्मपत्नी कलेक्टर संजय अग्रवाल जी ) रही जिन्होंने सबको तीज की बधाई दी. सचिव प्रियंका अग्रवाल ने पूरी कार्यकारिणी को धन्यवाद किया एवं सभी पदाधिकारी ने मौजूदा महिलाओं का आभार व्यक्त किया.























































