कोयलांचल क्षेत्र में पुलिस की सघन चेकिंग, एडिशनल एसपी पहुंचे निरीक्षण के लिए
सतपाल सिंह

कोयलांचल क्षेत्र में पुलिस की सघन चेकिंग, एडिशनल एसपी पहुंचे निरीक्षण के लिए

कोरबा जिले के कोयलांचल क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला चौक और विकास नगर कुसमुंडा मुख्य मार्ग में आज पुलिस द्वारा आज सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत सभी भारी, चार पहिया और दु पहिया वाहनों को रुकवाकर पूरी तरह से चेकिंग की गई। साथ ही साथ यातायात नियमों का पालन करने सख्त हिदायत दी गई। कुसमुंडा विकास नगर चौक में थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय, एस आई राकेश गुप्ता दल बल के साथ मौके पर चेकिंग किए। इस दौरान एडिशनल एसपी लखन पटले भी कुसमुंडा पहुंचे उन्होंने चेकिंग अभियान का जायजा लिया। इधर सर्वमंगला चौक में चौकी प्रभारी ए एस आई वैभव तिवारी, लक्ष्मी रात्रे स्टाफ संग चेकिंग करते दिखे। इस दौरान पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट वाहन चालकों,शराब पीकर वाहन चलाने वालों इत्यादि पर कार्यवाही की गई।







