लायंस क्लब चांपा ने किया रीजन एवं जोन चेयरपर्सन का सम्मान

लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 C के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन रिपुदमन सिंह पुसरी जी के द्वारा रीजन 3 के लिए लायन राजेश अग्रवाल को रीजन चेयरपर्सन एवं जोन 30 के लिए एमजेएफ लाइन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता को जोन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है । आज लायनिज्म कैलेंडरवर्ष 2026 – 27 के प्रथम दिवस में लायंस क्लब चांपा द्वारा लायंस क्लब के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश अग्रवाल एवं जोन चेयर पर्सन एमजेएफ लाइन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता को लायंस क्लब के सदस्यों के द्वारा पुष्पगुच्छ फुलमाला एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया गया ।
सावधान! बार-बार गलत पासवर्ड डालने पर Android फोन 5 साल तक हो सकता है लॉक
विदित हो कि रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश अग्रवाल लायंस क्लब चांपा के लगातार चार बार अध्यक्ष एवं गत वर्ष जोन चेयरपर्सन रहे हैं , उनके उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा भावना को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के द्वारा उन्हें रीजन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है इसी प्रकार गत वर्ष लायंस क्लब के अध्यक्ष एवं वर्तमान अध्यक्ष mjf लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता को जोन चेयर पर्सन का दायित्व सौंपा गया है ये दोनों लायंस क्लब चांपा के सदस्य हैं जिनके नियुक्ति से लायंस क्लब चांपा अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है इसलिए क्लब सदस्यों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर लायन सदस्य डॉ व्ही के अग्रवाल पूर्व प्रांतपाल , डॉ जी पी दुबे, डॉ के पी राठौर, ramprapann देवांगन ,mjf डॉ संतोष कुमार अग्रवाल, डॉ बाई के शर्मा , राजेश अग्रवाल, वासुदेव चंद देवांगन, विनाेद अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।






