Chhattisgarhछत्तीसगढ

कांग्रेस के आरोपों पर CM साय का करारा पलटवार, बोले- जनजातीय समाज को हमेशा वोट बैंक समझती रही कांग्रेस

रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर जनजातीय समाज के नाम पर दिखावा करने और आदिवासियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि आजादी के 79 वर्षों में लंबे समय तक केंद्र और राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन पार्टी ने जनजातीय समाज को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।

CG News: नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल; जानिए क्या है वजह

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा ने जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए ठोस प्रयास किए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग से जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।

उन्होंने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के 6 हजार 691 गांवों को शामिल किया गया है। इसके अलावा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ में ऐसी पांच जनजातियां हैं, जिनकी कुल आबादी लगभग 3 लाख 20 हजार है।

सीएम साय ने कांग्रेस को इन जनजातीय क्षेत्रों का दौरा करने की सलाह देते हुए कहा कि वहां जाकर देखना चाहिए कि किस तरह विकास कार्य हो रहे हैं। जनजातीय परिवारों को पक्के मकान, सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली, घरों तक पेयजल और राशन कार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदेगी सरकार

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि सरकार अपने वादे के अनुसार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदेगी।

उन्होंने कहा कि सरगुजा और बस्तर संभाग के कई किसान ऐसे हैं, जिनकी पूरी फसल की पैदावार नहीं हो पाती। ऐसे किसानों को राहत देने के लिए सरकार उनकी वास्तविक धान पैदावार की खरीदी करेगी और शेष अंतर की राशि भी उपलब्ध कराएगी।

ब्रेकिंग कोरबा हाइवे में भीषण सड़क हादसा: खड़ी यात्री बस से जा भिड़ा तेज रफ्तार ट्रक, सो रहे दो यात्रियों की मौत, छह घायल

जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे CM साय

रायगढ़ दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। उन्होंने समारोह में जनजातीय समाज की बड़ी भागीदारी होने की उम्मीद जताई।

CM साय ने प्रदेशवासियों को दी छठ पूजा की बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महापर्व छठ पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री आज जशपुर जिले के तपकरा घाट पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026