डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर लायंस एवं लीनेस क्लब द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

चांपा : डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर लायंस क्लब एवं लीनेस क्लब, चांपा के संयुक्त तत्वावधान में लायंस स्कूल, चांपा में सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। लीनेस क्लब चांपा की पदाधिकारियों द्वारा अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पहार, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। समारोह में शहर के ख्याति प्राप्त समाजसेवी, कांग्रेस कमेटी चांपा जिलाध्यक्ष एवं रीजन चेयरमैन लॉयन राजेश अग्रवाल एवं जोन चेयरमैन लायन संतोष सोनी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन लायन संतोष सोनी, अध्यक्ष लायंस क्लब चांपा ने प्रभावी एवं सहज शैली में किया।
इस अवसर पर लीनेस क्लब के पदाधिकारियों ने क्लब द्वारा संचालित सेवा गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। लीनेस क्लब चांपा की पूर्व अध्यक्ष PDP लीनेस संगीता अग्रवाल एवं लीनेस डॉ शहद बिरथरे ने सलाहकार के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए दोनों क्लबों के मध्य समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।
सभा को संबोधित करते हुए लीनेस क्लब चांपा की सचिव डॉ. इंदु साधवानी ने लायंस क्लब के मूल उद्देश्य एवं सेवा- सरोकार की भावना पर प्रकाश डाला एवं निरंतर सेवा कार्यों में संलग्न सेवा का संकल्प दोहराया।
समारोह में चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के समाज एवं राष्ट्र निर्माण में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस अवसर पर डॉ व्ही के अग्रवाल, डॉ जी पी दुबे पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी, डॉ बिरथरे , डॉ शरद बिरथरे, डॉ अतुल राठौर प्रसूति एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ धनेश्वरी जागृति दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ इंदु साधवानी मनोवैज्ञानिक एवं परामर्शदाता, डॉ योगेन्द्र कुमार शर्मा जनरल फिजिशियन एवं उपस्थित अन्य समस्त डॉक्टर्स और सी ए का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रीजन चेयरमैन राजेश अग्रवाल, डॉ व्ही के अग्रवाल और डॉ जी पी दुबे का जन्मदिवस भी केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
लीनेस क्लब चांपा से PDP लीनेस संगीता अग्रवाल, डॉ शरद बिरथरे, वर्तमान क्लब अध्यक्ष लीनेस कल्याणी केशरवानी, लीनेस ममता अग्रवाल उपाध्यक्ष लीनेस क्लब चांपा की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में लायन वासु देवांगन सचिव लायंस क्लब चांपा ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वादिष्ट स्वल्पाहार का आनंद लेते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






