Chhattisgarhछत्तीसगढ

Ambikapur Fire: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग से पड़ोसी का घर राख, 2 व्यापारियों पर FIR

Ambikapur Fire: अंबिकापुर शहर के राम मंदिर रोड स्थित एक पटाखा व प्लास्टिक गोदाम में 23 अप्रैल की दोपहर भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने इतना रौद्र रूप ले लिया था कि पड़ोसियों के मकान भी इसकी चपेट में आ गए। 2 दिन तक आग धधकती रही थी। गोदाम की आग से 7-8 घर प्रभावित हुए हैं। इस मामले में प्रभावित पड़ोसी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने घटना के तीसरे दिन 2 व्यवसायियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। राम मंदिर रोड निवासी प्रफुल्ल पांडेय पिता सुरेश चंद्र पांडेय ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कुंडला सिटी निवासी व्यवसायी मुकेश अग्रवाल द्वारा करीब 20 साल से घर के पास अपने गोदाम में पटाखा और प्लास्टिक गोदाम का संचालन किया जा रहा है। जबकि यह रिहायशी  इलाका है।

Home Loan @ 7.45%

CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 13 घायल

वर्तमान में इसका संचालन राम मंदिर रोड निवासी उसके रिश्तेदार प्रवीण अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है। उसने बताया कि 23 अप्रैल की दोपहर ऊपरी मंजिल में वेल्डिंग के दौरान पटाखा और प्लास्टिक गोदाम में आग  लग गई थी। इसकी लपटें उसके घर तक भी पहुंच गईं।इससे उसके घर के सोफे, बेड, अन्य सामान तथा इंटीरियर जल गए। यही नहीं, पटाखे फूटने से उसके घर की दीवार में मोटी दरारें भी आ गई हैं। वहीं अन्य लोगों के मकान भी प्रभावित हुए हैं। यह लापरवाही जान-बूझकर दोनों के द्वारा की गई है।

लापता स्कूल कर्मचारी की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज

रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने शहर के राम मंदिर रोड निवासी प्रवीण अग्रवाल उर्फ पम्मी तथा कुंडला सिटी निवासी मुकेश अग्रवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 125, 279 एवं 287 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026