लायंस हायर सेकेंडरी स्कूल चांपा पहुंचे डिस्ट्रिक्ट प्रथम उपाध्यक्ष पवन मलिक, व्यवस्थाओं की जमकर की सराहना

अत्यंत हर्ष का विषय है आज हमारे डिस्ट्रिक्ट 3233 C के प्रथम उपाध्यक्ष PMJF लायन पवन मलिक जी अपने औपचारिक यात्रा के दौरान माइक्रो चेयरपर्सन लायन विष्णु गुप्ता के साथ लायंस हायर सेकंडरी चांपा पहुंचे जहां पर चांपा लायंस क्लब एजुकेशन सोसाइटी चांपा के चेयरमैन लायन रामप्रपन्न देवांगन,रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष एवं जोन चेयरपर्सन प्रेरणा 30 MJF लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता, सचिव लायन वासुदेव चंद देवांगन, लायन डॉ जी पी दुबे ने उनका आत्मीय स्वागत किया ।
लायंस हायर सेकेंडरी स्कूल चांपा के निरीक्षण उपरांत मलिक जी ने सुव्यवस्थित व्यवस्था की प्रशंसा की तथा क्लब द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित स्थाई गतिविधि हेतु लायंस क्लब इंटरनेशन से सहयोग दिलाने आश्वासन दिया ।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: विभागीय जांच बिना शिक्षिका की बर्खास्तगी रद्द, सेवा बहाली के आदेश






