जैसे ही मोबाइल में डाला सिम,पुलिस ने दबोचा,कोरबा में युवक से लूटपाट का आरोपी 10 माह बाद गिरफ्तार…
सतपाल सिंह
जैसे ही मोबाइल में डाला सिम,पुलिस ने दबोचा,कोरबा में युवक से लूटपाट का आरोपी 10 माह बाद गिरफ्तार…

कोरबा जिले के पंप हाउस टंकी मैदान में 10 माह पहले पंप हाउस कॉलोनी निवासी अधिवेश बग्गा (23) से 3 बदमाशों ने मारपीट कर उसके मोबाइल फोन व गले में पहने चांदी की चेन की लूटपाट की थी। घटना की रिपोर्ट पर सीएसईबी चौकी में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिल रहा था। पुलिस ने लूटे गए मोबाइल को ट्रेस करने डाल रखा था। करीब 10 माह बाद उक्त मोबाइल जैसे ही उपयोग में आया पुलिस को सुराग मिल गया। संदेह के आधार पर पुलिस ने ओमपुर (रजगामार) निवासी रमा रतन खैरवार (21) को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी मुड़ापार निवासी रज्जाक अली (19) व प्रेम साहू के साथ अपराध करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दुपहिया वाहन मोपेडे समेत लूट की रकम जब्त कर ली। वहीं लूटी गई मोबाइल प्रेम साहू के पास होना बताया गया जो फरार मिला। पुलिस ने मामले में पकड़े गए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं फरार आरोपी प्रेम साहू की तलाश जारी है।






