तेल टैंकर में भीषण आग से मची तबाही, हादसे में 31 लोगों की मौत और 21 से अधिक घायल

मिस्र की राजधानी काहिरा में एक भीषण सड़क हादसे के बाद आग लगने से भारी तबाही मच गई। रिंग रोड पर एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद उसमें विस्फोट के साथ आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास से गुजर रहे कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल आज, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव मुकाबला; नोट कर लें मैच की टाइमिंग
दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, 39 एम्बुलेंस बचाव अभियान में लगाई गईं
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद घायलों को तत्काल अस्पतालों में भर्ती कराया गया। राहत और बचाव कार्य के लिए 39 एम्बुलेंस तैनात की गई थीं। घायलों को जायद स्पेशलाइज्ड, इम्बाबा जनरल और वर्राक सेंट्रल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है। कई लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
काहिरा के अल-वर्राक इलाके में हुआ हादसा
यह दुर्घटना काहिरा के इंबाबा उपनगर के वर्राक इलाके में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गीजा के अल-वर्राक जिले में रिंग रोड पर एक सुरंग के ऊपर यह अग्निकांड हुआ। रिंग रोड ग्रेटर काहिरा का प्रमुख मार्ग है, जो काहिरा, गीजा और कल्यूबिया प्रांतों को आपस में जोड़ता है। इस रास्ते पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है।
आग की चपेट में आईं दो दर्जन से ज्यादा कारें और बाइक
अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को तेज रफ्तार ईंधन टैंकर बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गया था। इसके बाद टैंकर में विस्फोट हुआ और आग आसपास फैल गई। रात के समय आग की ऊंची लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। इस अग्निकांड में दो दर्जन से अधिक कारें और बाइक भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे।
CG News: झूले पर बैठने को लेकर भिड़े युवक-युवती, सार्वजनिक स्थल पर जमकर हुआ विवाद
राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने जताया दुख
हादसे के बाद मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य पूरा कर स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए गए हैं।





