World

Donald Trump : ईरान के साथ समझौते के बाद डोनाल्ड ट्रंप का नया मिशन, जानें मुस्लिम देशों से क्या मांग कर दी

अमेरिका और ईरान के बीच में जारी तनाव को लेकर समझौता होने की बात चल रही है। इसी बीच एक नई खबर भी सामने आ रही है। आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह चाहते हैं कि ईरान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद और इस युद्ध के खत्म होने के बाद ‘अब्राहम अकॉर्ड्स’ का विस्तार किया जाए। ट्रंप चाहते हैं कि समझौता होने के बाद मुस्लिम देश अब्राहम अकॉर्ड का विस्तार करते हुए इजरायल को मान्यता दें। इस संबंध में एक्सियोस ने अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत करते हुए एक रिपोर्ट में कहा है कि ट्रंप ने बीते शनिवार को इस मामले में अरब और दूसरे मुस्लिम देशों के नेताओं से बात भी की है।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

IPL 2026: दर्द में भी टीम के लिए लड़े राजस्थान के 2 खिलाड़ी, प्लेऑफ के बाद हुआ बड़ा खुलासा

ट्रंप की क्या बातचीत हुई?

ईरान के साथ समझौता होने के बाद अब्राहम अकॉर्ड्स को लेकर बातचीत करने और उसका विस्तार करने के संबंद में ट्रंप ने बीते शनिवार को सऊदी अरब, UAE, कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्त्र, जॉर्डन और बहरीन के नेताओं के साथ फोन पर बात की और उस फोन कॉल पर ईरान और इजरायल को लेकर चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन कॉल करने के पीछे ट्रंप का मुख्य उद्देश्य सऊदी-इजरायल के बीच समझौता कराना है।

DJ Ban in CG wedding: अब शादी में DJ बजाना पड़ेगा भारी! नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

आपको बता दें कि उसी कॉल पर ट्रंप ने मुस्लिम देशों के नेताओं से कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के बाद सभी मुस्लिम देश इजरायल के साथ अपने संबंधों को ठीक करने की पहल को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि इस पहल को लेकर मुस्लिम देशों ने अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

CG Crime : बाजार में गुम हुआ iPhone बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़ाए 1.04 लाख रुपये

आखिर क्या है अब्राहम अकॉर्ड?

आपको बता दें कि अब्राहम अकॉर्ड साल 2020 में हुआ एक अहम प्रोजेक्ट रहा है। इसका उद्देश्य अमेरिकी की मध्यस्ता में इजरायल को पश्चिम एशिया में मान्यता दिलाना है। इसके साथ ही अरब देशों के साथ इजरायल के संबंधों को अच्छा करना है। आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट में UAE और बहरीन सबसे पहले जुड़े थे।

जंगलों में छिपा था नक्सलियों का जखीरा – सुकमा से लैपटॉप, वायरलेस सेट समेत भारी सामान बरामद

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026