सिंघंनसरा ग्राम में ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गौरा-गौरी उत्सव
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती ।। सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघनसरा में बीते दिनों पारंपरिक गौरा-गौरी उत्सव ग्रामवासियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस संबंध में ग्राम पंचायत सिंघंनसरा के सरपंच नारायण मरकाम ने बताया कि उनके गांव सिंघंनसरा में बीते 45 वर्षों से आदिवासी परंपरा को जीवंत रखते हुए गौरा-गौरी उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
इस आयोजन में सम्पूर्ण ग्रामवासी बढ चढकर भाग लेते हैं। गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कार्तिक पूर्णिमा और देवउठनी एकादशी के आसपास पारंपरिक गौरा- गौरी उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व दीपावली के बाद मनाया जाने वाला गौरा-गौरी पर्व और अन्नकूट उत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनूठी पहचान है।
इस पर्व में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव देखने को मिलता है। इस पर्व में भगवान शिव को गौरा और माता पार्वती को गौरी के रूप में पूजा होती है। वहीं इस पर्व में धार्मिक आस्था के साथ पारिवारिक सुख, समृद्धि सामाजिक एकता, खेती किसानी और प्रकृति के प्रति के प्रति कृतज्ञता का भाव देखने को मिलता है।





