Chhattisgarh

कुसमुंडा कोयलांचल में कोयला मजदूर सभा (HMS) की हुंकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई विशेष चर्चा, आगामी ‘संगठन सत्यापन’ के लिए बनी निर्णायक रणनीति..

कुसमुंडा कोयलांचल में कोयला मजदूर सभा (HMS) की हुंकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई विशेष चर्चा, आगामी ‘संगठन सत्यापन’ के लिए बनी निर्णायक रणनीति..

Home Loan @ 7.45%

कोयला कामगारों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित संगठन कोयला मजदूर सभा (HMS) के संभागीय प्रभारी श्री केदार नाथ अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य एवं दीपका क्षेत्र से पधारे श्री गिरजा शाहू जी के विशिष्ट आतिथ्य में आज कुसमुंडा क्षेत्र में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। अपरिहार्य कारणों से केंद्रीय अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही जी का आगमन इस बैठक में नहीं हो सका, परंतु उनके दिशा-निर्देशों के अनुरूप संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।

 केदारनाथ अग्रवाल का ओजस्वी उद्बोधन और ऐतिहासिक गाथा:

बैठक के मुख्य अतिथि एवं संभागीय प्रभारी  केदारनाथ अग्रवाल ने अपने संबोधन की शुरुआत कुसमुंडा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारियों को बधाई देकर की। उन्होंने कोयला मजदूर सभा के कोरबा क्षेत्र में स्थापना काल से लेकर आज तक की पूर्ण विस्तृत गाथा सुनाई। श्री अग्रवाल जी ने बताया कि संगठन ने श्रमिकों के अधिकारों के लिए कई उग्र आंदोलन किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 350 से 400 भू-विस्थापितों को सम्मानजनक नौकरी दिलवाने का ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुआ।

उन्होंने आगामी संगठन सत्यापन पर जोर देते हुए कहा कि सदस्यों को जोड़ने के लिए हमें पूरी तरह जनहित के कार्यों से जुड़ना होगा। संगठन विरोधी कार्य करने वाले लोगों पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि “जब संगठन किसी को जमीनी स्तर से उठा कर इस मुकाम पर पहुंचा सकता है, तो अनुशासनहीनता करने वालों को नीचे भी गिराया जा सकता है।” संगठन के प्रति अपने निस्वार्थ समर्पण को रेखांकित करते हुए उन्होंने सभी को “नेकी कर दरिया में डाल” की भावना के साथ बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के श्रमिक हित में काम करने की प्रेरणा दी।

केंद्रीय महामंत्री  नाथूलाल पाण्डेय के समर्पण का बखान:

बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि गिरजा शाहू ने अपने भाषण में HMS के केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय के संगठन के प्रति अतुलनीय आत्मसमर्पण, संघर्ष और त्याग को रेखांकित किया। उन्होंने वर्तमान दौर में संगठन की मजबूत स्थिति का श्रेय श्री पाण्डेय जी के कुशल नेतृत्व को दिया और सभी पदाधिकारियों को उनके सांगठनिक दायित्वों का बोध कराया।

क्षेत्रीय समस्याओं और संगठन सत्यापन पर गहन मंथन:

     इस महत्वपूर्ण बैठक मे मंच -संचालन कर रहे क्षेत्रीय महामंत्री सह केंद्रीय सचिव (एस ई सी एल, बिलासपुर )  अशोक कुमार साहू ने क्षेत्र के मौजूदा हालात एवं संगठन द्वारा किये जा अहम् रोल पर अपनी बात रखते हुए कहा कि अब वही *#पुराना-जोश नये कलेवर*# मे दिखाई देगा क्यूंकि संभागीय प्रभारी आदरणीय केदारनाथ अग्रवाल जी का फिर से वही सक्रियता दिखाना जो वर्षो पहले कोयला मजदूर सभा को एक नये मक़ाम तक ले जाने मे सफल हुए थे निःसंदेह क्षेत्र को एक नये जोश मे ले जायेगा

    उन्होंने श्रमिक साथियों को आश्वास्त भी किया कि हम पर जवाबदारी है कि उनके हुनर उनके अनुभव का हम कितना सदुपयोग कर पाते है ||

     केंद्रीय उपाध्यक्ष  आर. एस. पाल ने कोयला मजदूर सभा के स्वर्णिम दौर को वापिस लाने और पूर्व की तरह फिर से संगठन को शीर्ष पर लाने हेतू अभी के मौके को केदारनाथ अग्रवाल के सक्रिय होने पर शानदार समय बताया जिससे हम फिर से एक नये मक़ाम एक नये लेवल पर अपने संगठन को खड़ा कर सकते है |

इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान नेतृत्व ने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ कुसमुंडा क्षेत्र की समस्त ज्वलंत समस्याओं पर बिंदुवार विशेष चर्चा की। इसमें मुख्य रूप से कोयला कामगारों की कार्यस्थल पर सुरक्षा, आवासों की जर्जर स्थिति, चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाएं और स्थानीय स्तर पर श्रमिकों को आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को प्रमुखता से उठाया गया। संभागीय प्रभारी केदार नाथ अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि प्रबंधन के समक्ष इन सभी मुद्दों को मजबूती से रखकर उनका त्वरित निराकरण कराया जाएगा और आगामी संगठन सत्यापन में कुसमुंडा क्षेत्र में संगठन अपनी ताकत का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:

इस गरिमामयी बैठक में कुसमुंडा क्षेत्र के वरिष्ठ नेतृत्व की सक्रिय उपस्थिति रही, जिसमें मुख्य रूप से शामिल थे:

 केंद्रीय उपाध्यक्ष:  आर एस पाल,क्षेत्रीय महामंत्री एवं केंद्रीय मंत्री:  अशोक कुमार साहू, केंद्रीय संगठन मंत्री एवं क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य: मनीष सिंह,क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य: जनार्दन यादव, क्षेत्रीय कल्याण समिति:  निरंजन सिंह एवं सोनू प्रताप,कोषाध्यक्ष एवं हाउसिंग बोर्ड: एल पी सिंह एवं अखिल मिश्रा,परियोजना नेतृत्व: परियोजना अध्यक्ष रामेश्वर वैष्णव एवं परियोजना सचिव देवेंद्र सिंह,क्षेत्रीय इकाई: क्षेत्रीय इकाई अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा एवं क्षेत्रीय इकाई सचिव श्रवण कुमार।

समारोह में आर के तिवारी,मो. ताज्जुद्दीन सोहन लाल, लक्ष्मण सिंह, सुमंत कुमार, विकास पाठक, अनंत त्रिपाठी, संतोष सिंह, नारायण चंद्रा, प्रदीप गौतम, नेहरू लाल, मनीष मुर्मू, सुनील सिंह, गेंद राम, राघवेंद्र साहू, अजय कुमार, हरिहर प्रसाद, अरविंद कुमार, कांतिनाथ पटेल, मणिराज, और मुख्य रूप से पधारे कुसमुंडा क्षेत्र के माइनिंग सरदारों में अनिल केशरी, शुभम सोनार, आशिफ खान, अभिषेक मंडल, करण कुमार, सहित भारी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे। आज की यह बैठक कुसमुंडा क्षेत्र में HMS की भावी एकजुटता और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026