Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh : रायपुर में शराब दुकानों पर ब्रांड की भारी कमी, ग्राहकों को नहीं मिल रही पसंदीदा बोतलें; जानें वजह

रायपुर : राजधानी रायपुर के सरकारी विदेशी शराब दुकानों में इन दिनों कई लोकप्रिय ब्रांडों की अनुपलब्धता शराब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन गई है। शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित दुकानों पर ग्राहकों को उनकी पसंद के ब्रांड नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ सप्ताह से कई चर्चित विदेशी शराब ब्रांडों के क्वार्टर और कुछ मामलों में बड़ी बोतलों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि मांग के बावजूद पर्याप्त स्टॉक नहीं पहुंच रहा है, जिसके कारण ग्राहकों को वैकल्पिक ब्रांड खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

CG के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव, अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

आबकारी विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कुछ शराब निर्माता कंपनियां कांच की छोटी बोतलों की जगह प्लास्टिक पैकेजिंग में उत्पाद उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए उत्पादन इकाइयों में नई मशीनें स्थापित की जा रही हैं। इसी बदलाव के चलते कई ब्रांडों की आपूर्ति प्रभावित हुई है और बाजार में उनकी उपलब्धता कम हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में जिन क्वार्टर बोतलों की बिक्री हो रही है, उनमें अधिकांश पुराना स्टॉक शामिल है। नई खेप आने में समय लगने के कारण दुकानों पर मांग और उपलब्धता के बीच अंतर बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शराब आपूर्ति करने वाली कंपनियों को मांग के अनुरूप स्टॉक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि जून के अंत या जुलाई की शुरुआत तक सप्लाई व्यवस्था सामान्य हो जाएगी और ग्राहकों को फिर से उनके पसंदीदा ब्रांड आसानी से मिलने लगेंगे।

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दर्री और हरदीबाजार थानों के प्रभारी बदले

शहर की कई प्रीमियम शराब दुकानों में मध्यम और प्रीमियम श्रेणी के लोकप्रिय ब्रांडों का स्टॉक सीमित बताया जा रहा है। खासकर 700 से 800 रुपए की कीमत वाले सेगमेंट में ग्राहकों को विकल्पों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कई दुकानों में रम की उपलब्धता भी बेहद कम है। दुकान संचालकों का कहना है कि गर्मी के मौसम में रम की मांग अपेक्षाकृत कम रहती है, इसलिए उसकी आपूर्ति भी सीमित की गई है। हालांकि कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि पसंदीदा ब्रांड और उत्पादों की अनुपलब्धता से उन्हें असुविधा हो रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026