छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया होते हैं, बिलासपुर में बोले रवि किशन

बिलासपुर : भाजपा सांसद रवि किशन आज बिलासपुर दौरे पर है। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रवि किशन ने कहा, कि यहां मैंने फिल्मों की शूटिंग की है। मैं मानता हूं कि छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया होते हैं। वहां की सरकार ने इसे लूटा है , 15 साल में जो विकास हुआ उसका एक प्रतिशत भी नहीं हुआ। PM आवास नहीं मिला, हम 8 लाख आवास तुरंत देंगे। यहां के CM को PM के नाम से चिढ़ है।

भाजपा सांसद रवि किशन ने मोदी की गारंटी का उल्लेख किया और कहा कि 5 साल में इन्होंने (कांग्रेस सरकार) छत्तीसगढ़ को लूट कर बर्बाद कर दिया है। रवि किशन ने भाजपा के चुनाव प्रचार का वीडियो दिखाया और कहा कि मुंबई वाले कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर फिल्म और सीरीज बनाने की तैयारी में है।
जनता में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की लेकर आक्रोश है। बाबा का बुलडोजर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते भ्रष्टाचारी घोटाले बाजों के खिलाफ चलेगा। ईडी आईटी के दुरुपयोग पर रवि किशन ने कहा कि इसके काम का अपना तरीका है, वो सिस्टम से काम करती है। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई तो होगी ही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *