*बंदोरा के युवा सरपंच नवधा राम वर्मा हुए सम्मानित ….*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती जिले में 80 वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जेठा स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के भब्य आयोजन में जिले भर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट जनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस साल सम्मानित होने वालों में उभरते व चर्चित नाम मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बंदोरा के युवा सरपंच नवधा राम वर्मा का भी है जिनको जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों को सराहा है। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के दिन गरिमामय मंच से सम्मानित होने पर युवा सरपंच नवधा राम वर्मा ने बताया कि यह सम्मान उन्हें और भी बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें प्रेरित करते रहेगा। युवा सरपंच नवधा राम वर्मा ने यह सम्मान अपने ग्रामवासियों को समर्पित किया है। विदित हो कि बंदोरा ग्राम पंचायत के इस युवा सरपंच को जिला प्रशासन ने यह प्रशस्ति पत्र सम्मान स्वरूप उनके द्वारा ग्राम पंचायत बंदोरा में किए जा रहे ग्राम विकास के कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें यह प्रशस्ति पत्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, कलेक्टर अमृत विकास तोपनों, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी चंद्रा, उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल सहित जिले भर से उपस्थित जनप्रतिनिधियों के हाथों प्रदान किया गया। सम्मान पत्र प्राप्त करने के पश्चात युवा सरपंच नवधा राम वर्मा ने बताया कि उनका सपना बंदोरा पंचायत को माडल पंचायत के रूप में विकसित करने की है। वे इस दिशा में लगातार काम भी कर रहे हैं।























































