*डॉ जगदीश प्रसाद गबेल व लक्ष्मी नारायण खत्री साहित्य उत्कृष्ट सम्मान 2026 से हुए सम्मानित*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती ::- सक्ती जिले के ग्राम डोडकी निवासी डॉ जगदीश प्रसाद गबेल, सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला खैरा व लक्ष्मीनारायण क्षत्री व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द जिला सक्ती को ए बी के एम एस फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह तथा पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में साहित्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा गया है। यह कार्यक्रम न्यायधानी बिलासपुर स्थित हांटल ग्राड अर्जुन में सम्पन्न हुआ। उन्हें यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विनय पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग , कुलपति थावे हिन्दी विद्यापीठ विवि बिहार, विशिष्ट अतिथि डॉ श्याम लाल निराला प्राचार्य जे पी वर्मा महाविद्यालय बिलासपुर, न्यायमूर्ति चंद्रप्रकाश वाजपेयी तथा भूपेन्द्र श्रीवास्तव के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिक्षक व साहित्यकार जगदीश गबेल तथा व्याख्याता लक्ष्मीनारायण खत्री को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो ,श्रीफल व अंगवस्त्र एवं साहित्य उत्कृष्ट सम्मान पत्र 2026 से सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर जिसमें “वतन के वास्ते जीना, वतन के वास्ते मरना” सांझा संकलन का विमोचन भी किया गया।
विदित हो कि उक्त साझा संकलन में डॉ जगदीश प्रसाद गबेल व लक्ष्मीनारायण क्षत्री के साहित्यकार के तौर पर इनकी रचनाओं को शामिल कर प्रकाशित किया गया है। विदित हो कि शिक्षक डॉ जगदीश गबेल व लक्ष्मी नारायण खत्री शिक्षकीय कार्य के साथ -साथ साहित्य सृजन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। इस क्षेत्र में उन्हें पूर्व में भी कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। दोनों शिक्षकों को उनकी इस विशेष उपलब्धि मिलने पर उन्हें प्राचार्य कमलादपी गबेल शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द, मदनमोहन जायसवाल शैक्षिक समन्वयक, प्रधान पाठक श्रीमती उषा साहू , देव भारद्वाज अनिल राठौर, शाला परिवार डोडकी, शासकीय प्राथमिक शाला खैरा के शिक्षक श्रीमती उषा कंवर, रामकुमार पैंकरा,लिलेश यादव, चुम्बक श्रीवास, उमाशंकर राठौर,भूषण सिदार,शैलेश देवांगन, डॉ दुर्गा गबेल, श्याम स्वीट्स नमकीन बगबुडवा के संचालक श्री जगेश्वर प्रसाद गबेल, डॉ नकुल गबेल, पुनी राम गबेल, अमरसिंह क्षत्री सेनि.शिक्षक, शेष नारायण क्षत्री , योमप्रकाश लहरे, उदय मधुकर, राजेन्द्र कुमार बेहरा, सुरेन्द्र साहू सहित प्रबुद्धजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।






