CG CRIME NEWS : ममेरी बहन ने की दलाली, खरीददार डॉक्टर ने किया अत्याचार

CG CRIME NEWS : ममेरी बहन ने की दलाली, खरीददार डॉक्टर ने किया अत्याचार

कवर्धा : कबीरधाम जिले से मानव तस्करी का मामला सामने आया है. युवती के साथ हुए अनाचार की घटना सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. कवर्धा की एक आदिवासी युवती को काम दिलाने के बहाने मामा की बेटी ने दिल्ली बुलाई और वहां एक डॉक्टर को दो लाख रुपये में बेच दिया. इसके कुछ साल बाद युवती से आरोपी डॉक्टर ने शादी कर लिया और शादी के बाद पति और ससुर उसके साथ अप्रिय घटना करते रहे. इस दौरान वह किसी तरह वहां से भाग निकली और अपने घर पहुंची. इसके बाद युवती रोते हुए कुकदुर थाना पहुंची और अपनी आपबीती बताई. मामले में पुलिस ने धारा 363, 366, 176, 370 और 376 के तहत अपराध दर्ज किया है.

Home Loan @ 7.45%

जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2018 करीब पांच साल पहले पीड़िता को उसके मामा की लड़की ने काम करने के बहाने दिल्ली बुलाया. दिल्ली में वह दो साल तक मजदूरी का काम करती रही. इसी बीच जब वो वापस अपने घर जाने की इच्छा जताने लगी तो उसके मामा की लड़की जिसके साथ वह दिल्ली गई थी. उसे दो लाख रुपये में बेचने का खुलासा किया और घर जाने से रोकने के लिए खरीददार ने युवती के साथ शादी की.

मामला यहीं खत्म नहीं होता शादी के बाद युवती के साथ आरोपी युवक और पिता दोनों ने अनाचार किया. इससे तंग आकर वह किसी तरह उनके चंगुल से निकलर छत्तीसगढ़ पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने पहुंची तो कुकदुर थाना में भी उनकी बात नहीं सुनी जा रही थी. मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया तब कहीं जाकर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. फिलहाल मामले में अभी किसी भी आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *