CG में इंजीनियरिंग एडमिशन के नियम बदले, प्रवेश के लिए खत्म हुई आयु सीमा; DTE ने जारी की नई गाइडलाइंस और काउंसिलिंग शेड्यूल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए अब आयु सीमा समाप्त कर दी गई है। तकनीकी शिक्षा संचालनालय (DTE) ने नई गाइडलाइंस जारी करते हुए काउंसिलिंग शेड्यूल भी घोषित कर दिया है। पहले इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिकतम 30 वर्ष की आयु सीमा तय थी। अब इस सीमा को हटा दिया गया है। इससे नौकरीपेशा, करियर बदलने वाले और देर से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों को भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई का अवसर मिलेगा।
Chhattisgarh News: आंगनबाड़ी केंद्र में गिरा छत का प्लास्टर, बच्चों के आने से पहले टला बड़ा हादसा
DTE ने प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग 30 जून से शुरू होगी। पंजीयन 30 जून से 6 जुलाई तक होगा। 7 जुलाई को मेरिट सूची जारी होगी और 8 जुलाई तक दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। सीट आवंटन 10 जुलाई को होगा और चयनित अभ्यर्थियों को 11 से 15 जुलाई तक प्रवेश लेना होगा। दूसरे चरण के लिए पंजीयन 17 से 21 जुलाई तक होगा। 22 जुलाई को मेरिट सूची जारी होगी। 23 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। सीट आवंटन 25 जुलाई को होगा और प्रवेश 30 जुलाई तक पूर्ण करना होगा।
Ram Mandir News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, बैंककर्मियों को पहले से थी चोरी की भनक
दोनों चरणों के बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं तो संस्थागत काउंसिलिंग के जरिए भरी जाएंगी। इसके लिए 1 से 6 अगस्त तक पंजीयन होगा और 9 अगस्त को मेरिट सूची जारी की जाएगी। तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन कराने की अपील की है। नए नियमों से इस वर्ष प्रवेश के लिए आवेदनों की संख्या बढ़ने की संभावना है।






