ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News: आंगनबाड़ी केंद्र में गिरा छत का प्लास्टर, बच्चों के आने से पहले टला बड़ा हादसा

जांजगीर-चांपा : जिले के हाथिटिकरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। बच्चों के आने से ठीक पहले केंद्र के कमरे की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। घटना के समय केंद्र में केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मौजूद थीं, जिससे किसी भी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा।

Ram Mandir News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, बैंककर्मियों को पहले से थी चोरी की भनक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोजाना की तरह कार्यकर्ता और सहायिका बच्चों के स्वागत की तैयारियों में लगी थीं। इसी दौरान तेज आवाज के साथ छत का प्लास्टर टूटकर जमीन पर आ गिरा। अचानक हुई इस घटना से दोनों घबरा गईं और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तेज रफ्तार कार नहर किनारे दीवार से टकराई, एयर बैग खुलने से बाल बाल बचे कोरबा के दंपति 

घटना के बाद केंद्र में गिरे मलबे को हटाकर साफ-सफाई कराई गई, लेकिन इस हादसे ने आंगनबाड़ी भवन की जर्जर स्थिति और उसकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा बच्चों की मौजूदगी में होता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026