बीएमएस संगठन की बड़ी जीत, मजदूर हित में कुसमुंडा प्रबंधन ने दस सूत्रीय मांग मानने दिया आश्वाशन,आगमी सभी आंदोलन स्थगित…..

भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर (बीएमएस) कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा दिनांक 26 अगस्त 2023 को कुसमुंडा क्षेत्र/परियोजना में कार्यरत स्थाई एवं ठेका कर्मचारी की ज्वलंत समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय मांग पत्र कुसमुंडा क्षेत्रीय महाप्रबंधक को दी गई थी। समस्याओं का निराकरण समयानुसार नहीं होने पर दिनांक_ 15 सितंबर 2023 को विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया एवं 20 सितंबर 2023 से तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल करने का निर्णय श्रम संगठन द्वारा लिया गया था। जिसे देखते हुए आज दिनांक 19 सितंबर 2023 को प्रबंधन द्वारा 10 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर प्रबंधन एवं बीएमएस, श्रम संगठन के बीच बैठक संपन्न हुई । बैठक में निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी:_जिसमें क्रमशः 1.आदर्श नगर एवं विकास नगर से ड्यूटी आने जाने हेतु सुरक्षित मार्ग देना।2. कुसमुंडा क्षेत्र के परियोजना में कार्यरत समस्त केटेगरी_1 एवं अन्य पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को रविवार के दिन नियमित ड्यूटी दिया जाएगा। साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों को माह अक्टूबर 2023 से नियमित रविवार के दिन ड्यूटी देने हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया गया 3. जिन कर्मचारियों को आवास आवंटन नहीं हुई है उन्हें नियमानुसार आवास भत्ता का भुगतान किया जाएगा।4. कुसमुंडा क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को केंद्रीय एवं DAV स्कूल में अधिक से अधिक प्रवेश देने का प्रयास किया जाएगा ।5. कोरबा से ड्यूटी आने वाले कर्मचारियों के लिए सर्वमंगला पुल के पास सुरक्षित मार्ग बनाया जाएगा ।6.TA एवं मेडिकल बिल का भुगतान जल्द से जल्द किया जाएगा।7. वर्तमान में डीजल एवं कोयला चोरी पर प्रबंधन द्वारा लगभग पूर्णतः अंकुश लगा दिया गया है।8. ठेका कर्मचारियों को HPC के तहत मिलने वाली समस्त सुविधाएं प्रदान की जाएगी।9. ठेका कर्मियों को प्रति माह वेतन पर्ची देते हुए एवं पीएफ का पासबुक उपलब्ध करने हेतु जल्द से जल्द प्रयास किया जाएगा ।10. ठेका कर्मियों को प्रति सप्ताह साप्ताहिक रेस्ट देने हेतु ठेका कंपनियों को निर्देशित किया जाएगा। उक्त बिंदुओं की निराकरण करने पश्चात प्रबंधन ने 20 सितंबर 2023 से होने वाली क्रमिक भूख हड़ताल को समाप्त करने हेतु श्रम संगठन से अपील किया। जिसे श्रम संगठन ने मान्य किया है। आंदोलन के दौरान की वीडियो..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *