Chhattisgarhछत्तीसगढ

Railway News : दक्षिण मध्य रेलवे का बड़ा फैसला, स्पेशल ट्रेन अब चलेगी नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस बनकर

रायपुर : दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल संपर्क को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 17433/17434 तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन वर्तमान में संचालित विशेष ट्रेन संख्या 07051/07152 तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक विशेष ट्रेन का नियमित रूप होगी। ट्रेन संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस दिनांक 01 जून 2026 से तिरुपति से प्रस्थान करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस दिनांक 04 जून 2026 से रक्सौल से संचालित होगी।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, प्रदेश से रहना होगा बाहर

गाड़ी संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को दिनांक 01 जून 2026 से तिरुपति से प्रातः 08.15 बजे प्रस्थान कर रेणिगुंटा जंक्शन 08.36/08.38 बजे, कुडप्पा 10.18/10.20 बजे, यर्रगुन्तला 10.53/10.55 बजे, ताडिपत्रि 11.53/11.55 बजे, गुंतकल जंक्शन 13.20/13.30 बजे, आदोनि 14.18/14.20 बजे, रायचूर 15.40/15.42 बजे, कृष्णा 16.08/16.18 बजे, विकाराबाद जंक्शन 19.38/19.40 बजे, लिंगमपल्ली 20.38/20.40 बजे, सिकंदराबाद जंक्शन 21.25/21.35 बजे, चर्लापल्ली 21.58/22.00 बजे, काजीपेट 23.28/23.30 बजे, पेद्दपल्ली 00.23/00.25 बजे, मंचिर्याल 00.59/01.00 बजे, सिरपुर कागजनगर 01.54/01.56 बजे, बल्हारशाह 03.50/04.00 बजे, चांदाफोर्ट 04.15/04.17 बजे, वडसा 05.53/05.55 बजे, गोंदिया जंक्शन 07.30/07.40 बजे, *दुर्ग 10.00/10.05 बजे, रायपुर जंक्शन 10.45/10.50 बजे, बिलासपुर जंक्शन 13.20/13.30 बजे,* झारसुगुड़ा जंक्शन 18.05/18.07 बजे, राउरकेला 19.40/19.48 बजे, हटिया 22.50/22.55 बजे, रांची 23.05/23.15 बजे, मुरी जंक्शन 00.35/00.40 बजे, बोकारो स्टील सिटी 01.40/01.50 बजे, चंद्रपुरा 02.21/02.23 बजे, धनबाद जंक्शन 03.43/03.50 बजे, बराकर 04.31/04.32 बजे, चित्तरंजन 05.02/05.04 बजे, मधुपुर जंक्शन 06.01/06.03 बजे, जसीडीह जंक्शन 06.39/06.41 बजे, झाझा 08.00/08.05 बजे, किऊल जंक्शन 08.51/08.53 बजे, बरौनी जंक्शन 10.40/10.50 बजे, समस्तीपुर जंक्शन 12.15/12.20 बजे, दरभंगा जंक्शन 13.28/13.33 बजे तथा सीतामढ़ी जंक्शन 14.55/15.00 बजे होते हुए 17.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 04 जून 2026 से प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से प्रातः 03.15 बजे प्रस्थान कर सीतामढ़ी जंक्शन 04.42/04.47 बजे, दरभंगा जंक्शन 07.00/07.05 बजे, समस्तीपुर जंक्शन 08.13/08.18 बजे, बरौनी जंक्शन 09.20/09.30 बजे, किऊल जंक्शन 10.38/10.40 बजे, झाझा 12.20/12.25 बजे, जसीडीह जंक्शन 12.58/13.00 बजे, मधुपुर जंक्शन 13.25/13.27 बजे, चित्तरंजन 14.20/14.22 बजे, बराकर 15.09/15.10 बजे, धनबाद जंक्शन 16.15/16.20 बजे, चंद्रपुरा 17.21/17.23 बजे, बोकारो स्टील सिटी 18.20/18.25 बजे, मुरी 19.33/19.35 बजे, रांची 21.05/21.10 बजे, हटिया 21.25/21.30 बजे, राउरकेला 00.12/0.:17 बजे, झारसुगुड़ा जंक्शन 01.43/01.45 बजे, *बिलासपुर जंक्शन 04.40/04.50 बजे, रायपुर जंक्शन 06.20/06.25 बजे, दुर्ग 07.15/07.20 बजे,* गोंदिया जंक्शन 09.20/09.30 बजे, वडसा 10.48/10.50 बजे, चांदाफोर्ट 12.33/12.35 बजे, बल्हारशाह 12.50/12.55 बजे, सिरपुर कागजनगर 13.44/13.45 बजे, मंचिर्याल 14.35/14.36 बजे, पेद्दपल्ली 14.58/15.00 बजे, काजीपेट 16.28/16.30 बजे, चर्लापल्ली 18.28/18.30 बजे, सिकंदराबाद जंक्शन 18.55/19.05 बजे, लिंगमपल्ली 19.38/19.40 बजे, विकाराबाद 20.08/20.10 बजे, कृष्णा 00.05/00.15 बजे, रायचूर 00.38/00.40 बजे, आदोनि 01.38/01.40 बजे, गुंतकल जंक्शन 02.45/02.50 बजे, ताडिपत्रि 03.48/03.50 बजे, यर्रगुन्तला 04.48/04.50 बजे, कुडप्पा 05.23/05.25 बजे तथा रेणिगुंटा जंक्शन 07.50/07.52 बजे होते हुए शनिवार को प्रातः 09.30 बजे तिरुपति पहुंचेगी।

CG Cabinet Meeting: कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर रहेगी नजर

प्रमुख वाणिज्यिक ठहराव -* यह ट्रेन मार्ग में रेणिगुंटा, गुंतकल जंक्शन, रायचूर, कृष्णा, सिकंदराबाद, काजीपेट, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, चांदाफोर्ट, वडसा, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, धनबाद, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा एवं सीतामढ़ी सहित अनेक महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव प्रदान करेगी। कोच संरचना यह ट्रेन 24 आईसीएफ कोचों के साथ संचालित की जाएगी, जिसमें 3 एसी कोच, 5 एसी थ्री टियर, 10 स्लीपर कोच तथा 4 सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल रहेंगे।

नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन सहित मध्य भारत एवं दक्षिण भारत के यात्रियों को इस नई नियमित सेवा से विशेष लाभ प्राप्त होगा तथा दक्षिण भारत एवं बिहार क्षेत्र के बीच रेल संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय एवं आरक्षण संबंधी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा NTES के माध्यम से अवश्य प्राप्त करें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026