ChhattisgarhKorba

प्रशासनिक फेरबदल: बांकीमोंगरा नगर पालिका सीएमओ ज्योत्स्ना टोप्पो का तबादला, प्रहलाद पांडेय संभालेंगे कमान

राजू सैनी

प्रशासनिक फेरबदल: बांकीमोंगरा नगर पालिका सीएमओ ज्योत्स्ना टोप्पो का तबादला, प्रहलाद पांडेय संभालेंगे कमान

प्रदेश स्तर पर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 53 CMO समेत 24 इंजीनियर व कर्मचारी भी बदले गए..

Jas

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के नगरीय निकायों में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के तहत कोरबा जिले के बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ज्योत्स्ना टोप्पो का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब सक्ती के सीएमओ प्रहलाद पांडेय बांकीमोंगरा नगर पालिका की नई कमान संभालेंगे।

तीन साल से अधिक का कार्यकाल हुआ समाप्त
तबादला सूची के अनुसार, ज्योत्स्ना टोप्पो बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद में पिछले 3 वर्षों से भी अधिक समय से अपनी सेवाएं दे रही थीं। लंबे कार्यकाल के बाद अब उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं प्रहलाद पांडेय जल्द ही बांकीमोंगरा पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया थोक आदेश
मंत्रालय द्वारा जारी इस आदेश का असर केवल कोरबा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश पर पड़ा है। शासन ने राज्य के विभिन्न नगर पालिका और नगर पंचायतों में पदस्थ कुल 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) के स्थानांतरण किए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस व्यापक बदलाव में निकायों के कामकाज को नई गति देने का प्रयास किया गया है।
इंजीनियर और स्वच्छता निरीक्षकों के भी बदले प्रभार
इस प्रशासनिक सर्जरी की जद में केवल प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं, बल्कि तकनीकी और मैदानी अमला भी आया है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग निकायों में पदस्थ 24 अभियंताओं (इंजीनियरों), स्वच्छता निरीक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों का भी बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किया गया है। शासन के इस फैसले से नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026