Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG News : ASI ने होली के दिन किया था छेड़छाड़, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

रायपुर : राजधानी रायपुर के कोतवाली थाने में पदस्थ ASI पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। थाने की एक महिला आरक्षक ने ही ये आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। आरोपी ASI की गिरफ्तारी जल्द होगी। वहीं उच्च अधिकारी थाने पहुंचे और घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली।

CG Weather News : भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, अगले तीन दिनों में प्रदेश में हल्की बारिश के आसार…

मिली जानकारी के अनुसार एसएसआइ सोबंत सिंह रावत कोतवाली सीएसपी आफिस में पदस्थ है। कुछ दिन से महिला आरक्षक भी वहीं पदस्थ थी। होली के दिन एक होली मिलन समारोह में आरोपी ने रंग लगाने के बहाने महिला आरक्षक से छेड़छाड़ कर जबदस्ती करने का प्रयास किया।

जैजैपुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे पात्र हितग्राहियों की सर्वे जल्दी कराई जाए

महिला आरक्षक ने इसका विरोध भी किया। पीडि़ता ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles