Chhattisgarhछत्तीसगढ

‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं’, तहसीलदार के निलंबन पर मंत्री टंकराम वर्मा सख्त, पटवारियों की हड़ताल पर भी दिया बयान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर तहसीलदार के निलंबन और SSR अभियान के बहिष्कार को लेकर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री ने कहा कि धान खरीदी की तैयारियों के बीच गिरदावरी का काम बेहद जरूरी है। वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष का स्वभाव विरोध करना है।

Chhattisgarh: सड़क पर पंडाल के लिए बांधी रस्सी बनी मौत की वजह, बाइक सवार युवक की मौत; समिति के सदस्यों पर FIR

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय काफी महत्वपूर्ण है। प्रदेश में धान खरीदी की तैयारियां चल रही हैं और इसके लिए गिरदावरी का काम आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अभी तक पटवारी संघ के साथ उनकी बातचीत नहीं हुई है और न ही संघ की ओर से कोई बातचीत के लिए आया है।

कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्ष को सरकार पर बेवजह आरोप नहीं लगाने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार कांग्रेस सरकार की तुलना में किसानों से अधिक कीमत पर धान खरीद रही है।

तहसीलदार के निलंबन पर बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण में लापरवाही के मामले में तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के निलंबन पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आम लोगों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसका उद्देश्य लोगों को घर बैठे अपनी शिकायतों का निराकरण उपलब्ध कराना है। ऐसे में अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे शिकायतों को गंभीरता से लें और तय समय में उनका समाधान करें।

India-US News: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंधों में छूट; 100% टैरिफ का खतरा टला

SSR अभियान के बहिष्कार पर कांग्रेस पर साधा निशाना

SSR अभियान के बहिष्कार को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग संबंधित क्षेत्र में रहते ही नहीं हैं, उनके नाम मतदाता सूची में क्यों होने चाहिए? ऐसे नाम हटाए जाने चाहिए और मतदाता सूची में गलत तरीके से नाम जुड़ना उचित नहीं है।

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का स्वभाव हमेशा विरोध करना है। उन्होंने विपक्ष पर हर मुद्दे पर विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अपने इसी रवैये से लाचार है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026