Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में वीडियो वायरल करने की धमकी का मामला, यूट्यूबर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्कूल के शिक्षकों से कथित तौर पर अवैध वसूली की मांग करने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने यूट्यूबर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला पस्ता थाना क्षेत्र के प्राथमिक शाला पुटसु का है।

CG News: गरबा नाइट में हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप; वीडियो वायरल

शिक्षक ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक शाला पुटसु में पदस्थ सहायक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधान पाठक रुकमण बारीक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि यूट्यूबर दीपक यादव और उसके सहयोगियों ने अपने फाउंडेशन के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी।

आरोप है कि 25 अगस्त को श्रवण यादव और सूर्या यादव स्कूल पहुंचे और बिना अनुमति वीडियो बनाने लगे। इस दौरान शिक्षक के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया।

वीडियो वायरल करने और नौकरी से निलंबित कराने की धमकी

शिकायत के अनुसार, रुपये नहीं देने पर वीडियो को यूट्यूब और फेसबुक पर प्रसारित कर बदनाम करने तथा नौकरी से निलंबित करवाने की धमकी दी गई। आरोप है कि यूट्यूबर दीपक यादव ने अन्य आरोपियों के सहयोग से वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। इससे शिक्षक की व्यक्तिगत और सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ स्कूल की छवि प्रभावित होने की बात कही गई है।

BNS की धाराओं में मामला दर्ज

शिक्षक की शिकायत पर पस्ता थाने में अपराध क्रमांक 44/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 351(2), 308(2), 356(3) और 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता और गवाहों के बयान दर्ज किए तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और फोटो के स्क्रीनशॉट से संबंधित पेन ड्राइव भी जब्त की गई।

हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

मामले में आरोपी दीपक यादव ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। इसके बाद बुधवार शाम तीनों आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया।

Blue Drum Case: फांसी की सजा के बाद साहिल-मुस्कान का बुरा हाल, कैदी नंबर 395 और 396 बनने के बाद छोड़ा खाना-पीना

पुलिस ने की सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से पोस्ट करने की अपील

बलरामपुर पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाले वीडियो या फोटो पोस्ट करने से पहले तथ्यों की सत्यता सुनिश्चित करें। किसी भी तरह की धमकी या अवैध मांग किए जाने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026