Chhattisgarhछत्तीसगढ

Amit Shah Chhattisgarh Visit : 19 मई को जगदलपुर में अमित शाह की हाईलेवल बैठक, 5 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Amit Shah Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मई को बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे एक उच्चस्तरीय अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक  की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ और सीमावर्ती 5 राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा गृह मंत्री इस दौरान बस्तर में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और सुरक्षा बलों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा भी करेंगे।

Home Loan @ 7.45%

जवानों को बड़ा तोहफा! छत्तीसगढ़ में सैनिकों और पूर्व सैनिकों को संपत्ति रजिस्ट्री पर 25% स्टाम्प शुल्क छूट

उच्चस्तरीय सूत्रों के अनुसार अमित शाह की बस्तर बैठक नक्सलवाद के खात्मे के बाद की सुरक्षा स्थिति और अंतर-राज्यीय विकास के मुद्दों पर केंद्रित होगी। छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने के सरकार के लक्ष्य (31 मार्च 2026) के बाद यह पहली बड़ी बैठक मानी जा रही है। इस बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। कुछ खबरों में आसपास के अन्य प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के जुड़ने की भी बात कही गई है। बैठक बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित की जाएगी।

Suvendu Adhikari PA Murder News: सरेआम चलीं गोलियां! बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, PS गंभीर रूप से घायल

बता दें अमित शाह, 18 मई की रात सीधे जगदलपुर आएंगे और रात्रि विश्राम के बाद 19 मई को बैठक लेंगे। उसी दिन शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। पिछली बैठक लखनऊ में हुई थी। इस बैठक की तैयारियां शुरू हो गई है। सीएस विकासशील ने सभी विभागों से पिछली बैठक के मिनिट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ में हुए कार्यों और लंबित मुद्दों को लेकर रिपोर्ट मांगी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026