internationalWorld

US Attack on Iran: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, मिसाइल लॉन्च साइट और नौसैनिक ठिकानों को बनाया निशाना

US Attack on Iran: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बरकरार है। एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ डील के फाइनल दौर में पहुंचने का दावा किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर संकेत दिया है कि ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर भी सहमति बन गयी है। तो वहीं, दूसरी ओर अमेरिका ने मंगलवार को सुबह ईरान पर हमले भी किए हैं। अमेरिका ने इस हमले को रक्षात्मक कदम बताया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में एक बार फिर से तनाव बढ़ने की स्थिति बन सकती है।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

IPL Orange Cap Update: ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर, भारतीय बल्लेबाज बाहर, 600 रन से भी चूका

दक्षिणी ईरान में हमले

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने जानकारी दी है कि उसने ईरान में ‘आत्मरक्षा’ के तहत हमले किए हैं। इनमें मिसाइल लॉन्च साइट पर हमले और बारूदी सुरंगें बिछाने वाली नौकाओं पर हमले शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, ये हमले ईरान के दक्षिणी इलाके में किए गए हैं।

ईरान के नुकसान की खबर

अमेरिका ने ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट पर हमला करके 2 ईरानी बोट को तबाह कर दिया है। इस हमले में IRGC की नेवी विंग के जवानों के मारे जाने की भी खबर है। अमेरिकी सेना ने सोमवार को दक्षिणी ईरान में उन ठिकानों पर हमले किए जिनमें बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही नावें और मिसाइल लॉचिंग सिस्टम थे। हालांकि अरेबियन और अमेरिका मीडिया का कहना है कि इस हमले से बातचीत पर असर पड़ने के आसार नहीं है..

Chhattisgarh News : 1 जून से मंत्रालय में बड़ा बदलाव, अब केवल ई-फाइलों से ही होगा काम

सेना ने क्या बताया?

दरअसल, अमेरिकी केंद्रीय कमान के प्रवक्ता टिमोथी हॉकिन्स से रणनीतिक जलमार्ग के पास हुए विस्फोटों की खबरों के बारे में सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा-  “अमेरिकी सेना ने आज दक्षिणी ईरान में ईरानी सेना से की ओर से पैदा हो रहे खतरों से अपने सैनिकों की रक्षा के लिए आत्मरक्षा में हमले किए हैं। ये हमले ईरानी सेना से उत्पन्न खतरों से अपने सैनिकों की रक्षा के लिए” किए गए थे, लेकिन सेना “वर्तमान युद्धविराम के दौरान संयम बरत रही है।”

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026