6
previous arrow
next arrow
25
previous arrow
next arrow
25
previous arrow
next arrow
8
previous arrow
next arrow
ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG में सनसनीखेज वारदात! शराब दुकान के गार्ड पर गोली चलाकर आरोपी फरार

रायगढ़ : जिले के गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना में शराब दुकान में तैनात निजी सुरक्षा गार्ड गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद पूंजीपथरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह घटना 17 अगस्त की रात की है। गेरवानी शराब दुकान में तैनात निजी सुरक्षा गार्ड चन्द्रशेखर पटेल रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी पर था। बताया जा रहा है कि रात करीब 10:30 बजे एक युवक शराब दुकान के सामने पहुंचा और किसी पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। गार्ड के अनुसार युवक अपने दोस्त के साथ मारपीट होने की बात कहते हुए वहां पहुंचा था। उसने दुकान परिसर में हंगामा करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अचानक उसने पिस्टलनुमा हथियार निकाला और फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली निजी सुरक्षा गार्ड चन्द्रशेखर पटेल के पेट में जा लगी। गोली लगने के बाद गार्ड ने अपनी जान बचाने के लिए शराब दुकान के पीछे जाकर शरण ली। घायल अवस्था में उसने अपने साथियों को घटना की जानकारी दी और डायल 112 को सूचना दी।

CG Crime News: 59 साल के अधेड़ की हैवानियत, नड्डा का लालच देकर 3 मासूमों से किया दुष्कर्म

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, साइबर सेल प्रभारी विजय चेलक सहित पुलिस टीम, साइबर टीम, आबकारी विभाग और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घायल गार्ड की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 206/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3) और 109(1) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम फुटेज खंगालकर आरोपी की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

CG News: बाल सुधार गृह में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

घायल गार्ड चन्द्रशेखर पटेल ने पुलिस को बताया कि शराब दुकान बंद होने के बाद अक्सर कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंचकर गाली-गलौज और विवाद करते हैं। कई बार ऐसे लोगों को समझाकर वहां से हटाया गया है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है कि आरोपी का शराब दुकान या वहां मौजूद कर्मचारियों से पहले कोई विवाद था या नहीं। घटना के पीछे वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। फिलहाल घायल गार्ड का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026