श्रमिक नेता सुरजीत सिंह (हैप्पी) ने एच.एम.एस यूनियन के नेताओं पर लगाए संगीन आरोप साथ ही संगठन छोड़ने बताई ये बड़ी वजह….
सतपाल सिंह


श्रमिक नेता सुरजीत सिंह (हैप्पी) ने एच.एम.एस यूनियन के नेताओं पर लगाए संगीन आरोप साथ ही संगठन छोड़ने बताई ये बड़ी वजह…
कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से एच एम एस के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व जे सी सी सदस्य सुरजीत सिंह हैप्पी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन कर मजदूरों के नाम संदेश जारी किया है, उन्होंने यह संदेश प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी करते हुए बताया कि – मै सुरजीत सिंह (हैप्पी ) पूर्व में 31 मार्च 2026 को मेरे द्वारा कोयला मजदूर सभा एचएमएस कुसमुंडा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति सदस्य के पद से इस्तीफा दिया गया था, आज इस बात को जानना आवश्यक है कि आखिर कोयला मजदूर सभा के अध्यक्ष और जेसीसी के पद से मैंने इस्तीफा क्यों दिया। कुसमुण्डा के जांबाज कामगार साथियों मैं आपके साथ यह जानकारी आज साझा कर रहा हूं कि कोयला मजदूर सभा कुसमुण्डा के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक कुमार साहू के साथ मेरा तालमेल, विकास पाठक की चुगलखोरी और श्री नाथूलाल पाण्डेय जी का पुत्र मोह, इसका मुख्य कारण हैं। अशोक कुमार साहू के द्वारा हर एक बात पर मजदूरों के किसी भी कार्य पर पैसों की डिमांड करना और यूनियन फंड को भी अपने व्यक्तिगत जरूरत के लिए इस्तेमाल करना मेरे द्वारा उन्हें बार-बार इस बात से रोका गया एवं शीर्ष नेतृत्व को भी इस बात से अवगत कराया कि उनके द्वारा कहीं भी आने जाने पर डीजल और पेट्रोल के अलावा टोल टैक्स का पैसा भी यूनियन फंड से लिया जाना जब मैं एक मीटिंग में उनके इन खर्चों पर रोक लगाना चाहा तो उनके द्वारा यह कहा गया कि भाड़ में जाए संगठन और भाड़ में जाए यूनियन में यहां सिर्फ पैसा कमाने के लिए आया हूं और मुझे सिर्फ मेरे पैसे से मतलब है जिससे कि मैं बहुत ज्यादा आहत हुआ और उनके इसे तानाशाह रवाइये से मुझे बहुत ज्यादा मुझे ठेस लगी और ऐसे संगठन में रहना मुझे उचित नहीं लगा जिस संगठन में इस तरह का क्रियाकलाप चल रहा है और इसकी जानकारी शीर्ष नेतृत्व को देने के बाद भी उनके द्वारा सिर्फ देखते हैं बात करेंगे इत्यादि का कर टाल देना और मैं इससे ज्यादा क्या कहूं कि हमारे चिरमिरी केंद्रीय सम्मेलन में आदरणीय श्री रेशम लाल यादव जी को हमारे महामंत्री श्री नाथूलाल पांडे जी ने भरे मंच से यह कहा था अपितु या घोषणा की थी की कल से स्टीरिंग कमेटी के मेंबर श्री रेशम लाल यादव जी होंगे परंतु आज दिनांक तक ऐसा कोई भी कार्यालय आदेश जारी नहीं किया गया, जबकि श्री रेशम लाल यादव जी गेवरा क्षेत्र में कोयला मजदूर सभा को पिछले 27 वर्षों से एक नंबर की बुलंदी पर रखे हुये हैं, सबसे वरिष्ठ लीडर भी हैं, मंच से घोषणा कर उस पर अमल न करना बहुत ही दुख का विषय है चिंता का विषय है, जब शीर्ष नेतृत्व ही आपस में एक होकर नहीं चल रहे हैं और संगठन ने एकमात्र उद्देश्य बनाकर के रखा हुआ की जितना हो पैसा कमाया जाए तो ऐसे संगठन में मैंने न रहने का फैसला लिया और दिनांक 31.03.2026 को अपना त्यागपत्र केंद्रीय महामंत्री श्री नाथूलाल पांडे जी को प्रेषित कर दिया मैं यह भी आपको बताना चाहूंगा कि मजदूरों की गाढ़ी कमाई का पैसा मजदूरों के हित में नहीं लगाया जा रहा है उसे केवल अपने ऐशो आराम के लिए किया जा रहा है इस संगठन में मैं जब तक रहा तब तक मैं इस चीज को महसूस किया और देखा कि उनके लिए सिर्फ मजदूरों का शोषण कर कर उनसे पैसा कमाना ही इस संगठन का एकमात्र उद्देश्य है मेरे द्वारा क्षेत्रीय महामंत्री को श्री अशोक कुमार साहू को बार-बार इस कृत्य से रोका गया तो उन्होंने मेरे खिलाफ सड़यंत्र कर के सिर्फ नेताओं को मेरे खिलाफ भड़काना चालू कर दिया और मेरे साथ कहीं पर भी नहीं जाना केवल पैसे के लिए अकेले ही हर जगह घूमने और मजदूरों का शोषण करना यह मुख्य कारण रहा मैं यें भी बताना चाहूंगा की जब मै मजदूरों के हक़ के लिये धरने पे बैठा था तो हमारे क्षेत्रीय महामंत्री अशोक कुमार साहू पिकनिक पार्टी में जाम से जाम टकरा रहें थे इन सब बातों से बहुत आहत हुआ और अंततः मैंने अपने पद से इस्तीफा देकर अलग होना ही इस संगठन से उचित समझा।






