Chhattisgarhछत्तीसगढ

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर का जलवा, दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण

रायपुर। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत लोगों का ध्यान खींच रही है। यहां प्रदेश की सदियों पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों और प्राचीन ताम्रपत्रों को प्रदर्शित किया गया है। इनमें 16वीं शताब्दी की स्वर्ण अक्षरों में लिखी श्रीमद्भगवद्गीता की पांडुलिपि विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

यह दुर्लभ पांडुलिपि गोंडवाना की शासिका रानी दुर्गावती के समकालीन कालखंड से संबंधित है। इसके अलावा वर्ष 1735 का मराठाकालीन ताम्रपत्र भी प्रदर्शनी में रखा गया है, जो प्रदेश की प्राचीन अभिलेखीय परंपरा और ऐतिहासिक विरासत को दर्शाता है।

अपर कलेक्टर नवीन भगत ने धान खरीदी केंद्र बरपाली का किया औचक निरीक्षण

रामायण और आयुर्वेद से जुड़ी दुर्लभ पांडुलिपियां प्रदर्शित

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के अंतर्गत पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय, रायपुर की ओर से यह विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें अलग-अलग कालखंडों की महत्वपूर्ण पांडुलिपियों और ताम्रपत्रों को प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में रामायण के बालकांड और किष्किंधा कांड से संबंधित हस्तलिखित ग्रंथों के साथ राधा विनोद महाकाव्य, ज्योतिष शास्त्र, आयुर्वेद और धार्मिक विषयों से जुड़ी पांडुलिपियां भी शामिल हैं।

ताड़पत्रों पर लिखे ग्रंथ भी बने आकर्षण

प्रदर्शनी में ताड़पत्रों पर लिखी प्राचीन पांडुलिपियां भी लोगों की रुचि का केंद्र बनी हुई हैं। पुराने समय में कागज के व्यापक इस्तेमाल से पहले महत्वपूर्ण ग्रंथों और जानकारियों को ताड़पत्रों पर लिखकर सुरक्षित रखा जाता था।

वहीं, ताम्रपत्रों का उपयोग राजकीय आदेशों, महत्वपूर्ण अभिलेखों और ऐतिहासिक जानकारियों को दर्ज करने के लिए किया जाता था। वर्ष 1735 का मराठाकालीन ताम्रपत्र इसी परंपरा का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

नई पीढ़ी को अपनी विरासत से परिचित कराने की पहल

इस प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की साहित्यिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। खासतौर पर स्वर्ण अक्षरों में लिखी 16वीं शताब्दी की गीता की पांडुलिपि उस दौर की लेखन कला और आध्यात्मिक परंपरा की झलक दिखाती है।

दुर्लभ पांडुलिपियों और ताम्रपत्रों का यह संग्रह नई पीढ़ी को प्रदेश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के साथ ही प्राचीन धरोहरों के संरक्षण का महत्व भी बताता है।

1000 वर्गमीटर में सजा छत्तीसगढ़ पवेलियन

भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 के प्रथम तल पर 1000 वर्गमीटर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ पवेलियन स्थापित किया गया है। यहां ऐतिहासिक धरोहरों के अलावा प्रदेश की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और विकास की संभावनाओं को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। पवेलियन का स्टॉल नंबर 4थ-03-आई है।

CG News: 15 दिन से लापता महिला का कंकाल मिला, तेंदुए के हमले में मौत की आशंका से गांव में दहशत…

जूरी सदस्यों ने भी किया पवेलियन का भ्रमण

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के जूरी सदस्यों ने भी छत्तीसगढ़ पवेलियन का दौरा किया। इस दौरान प्रदेश के लोक कलाकारों ने पारंपरिक गेंड़ी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया।

जूरी सदस्यों ने पवेलियन में प्रदर्शित प्रदेश की कला, संस्कृति, पारंपरिक शिल्प, स्थानीय उत्पादों और ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया। साथ ही विभिन्न स्टॉलों पर उपलब्ध उत्पादों और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) की ओर से आयोजित 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 13 से 27 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ अपनी प्राचीन विरासत और आधुनिक विकास की तस्वीर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026