6
previous arrow
next arrow
25
previous arrow
next arrow
25
previous arrow
next arrow
8
previous arrow
next arrow
ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*भाजपा जिला सक्ती की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन.*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती की संगठनात्मक बैठक में प्रदेश एवं जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी मनोज शर्मा, जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और प्रत्येक दायित्व का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया।

संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा एवं सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला ने संगठन की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रभारी मनोज शर्मा ने जिले में संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।
जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने जिले में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला सक्ती के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं।
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं से जनसेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे,श्री निर्मल सिन्हा जी ,प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, केशव चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष सुश्री अन्नपूर्णा राठौर, पीताम्बर पटेल,गोपी सिंह ठाकुर, नेतराम चंद्रा,भुवन भास्कर यादव , रंजीत अजगल्ले,जिला महामंत्री मोहनकुमारी साहू, दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल, ऋषि गोयल,अरुण शर्मा,भवानी तिवारी ,भूपेन्द्र शंकर पटेल, परदेशी खूंटे, राजा धर्मेंद्र सिंह, श्रीमती द्रौपदी चंद्रा, कमल पटेल, श्रीमती धनेश्वरी साहू, लोकेश साहू, सुशीला सिन्हा, आलोक पटेल, नितीन सोनी एवं गोविंद देवांगन सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ तथा आगामी कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का संकल्प लिया गया।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026