लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, चांपा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, चांपा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी लालन पटेल ने लगभग 450 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा सुरक्षित वाहन संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने के कानूनी दुष्परिणाम, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खतरे तथा हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे बिना वैध लाइसेंस के स्कूटी या अन्य वाहन न चलाएँ तथा विद्यालय आने-जाने के लिए साइकिल का अधिकाधिक उपयोग करें। कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटनाओं एवं यातायात नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों पर आधारित जागरूकता वीडियो भी प्रदर्शित किए गए, जिन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा दी।
CGPSC का बड़ा बदलाव! उम्मीदवारों की राय से तैयार होगा नया मेन्स सिलेबस, ऐसे भेजें अपने सुझाव
कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका सुश्री जया अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।






