1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

कोरबा : 2 दिन से घर में बंद था, अब लाश मिली.. झगड़े के बाद पत्नी और बच्चों को निकाला, किचन में मिला SECL कर्मचारी का शव

कोरबा में SECL कर्मचारी का शव उसके घर के किचन में मिला है। उसने 2 दिन से खुद को कमरे में बंद रखा था। झगड़े के बाद उसने पत्नी और बच्चे को घर से निकाल दिया था। फिलहाल दीपका पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दीपका कॉलोनी में रहने वाला सपन कुमार बिंझवार SECL में वेल्डर का काम करता था। बताया जा रहा है कि वो शराब पीने का आदी था। इस वजह से उसका घर में झगड़ा भी हुआ करता था। दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने बच्चों और पत्नी को घर से भगा दिया था।

बताया गया कि इसके बाद से वह घर से ही नहीं निकला। आस-पास के लोगों ने दरवाजा भी खटखटाया। मगर उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। जहां उसका शव किचन पर पड़ा हुआ था। उसके नाक से खून निकल रहा था। इस वजह से पुलिस को हत्या की भी आशंका है। फिलहाल शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *