सहकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी पाने का मौका, 1 लाख से ज्यादा सैलरी

बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. एमपी राज्य सहकारी बैंक में Assistant Manager समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 27 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को MP Rajya Sahakari Bank की ऑफिशियल वेबसाइट eg.apexbank.in पर जाना होगा.

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 21 मार्च 2023 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए 20 अप्रैल 2023 तक का समय दिया जाएगा. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

MP Rajya Sahakari Bank Job के लिए अप्लाई करें
  1. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट eg.apexbank.in पर जाना होगा.
  2. वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद Recruitment of 27 posts of different categories of Officer Grade in M.P. State Cooperative Bank के लिंक पर क्लिक करें.
  4. अगले पेज पर Click here to apply online के लिंक पर क्लिक करें.
  5. अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  6. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  7. आवेदन के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

असिस्टेंट मैनेजर के पद पर निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी. इसमें आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1200 रुपये जमा करने होंगे. वहीं, एससी एसटी और दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए फीस 900 रुपये रखी गई है. यह फीस Non Refundable है.

वैकेंसी डिटेल्स

असिस्टेंट मैनेजर फाइनेंस प्रबंधक वित्त / लेखा: 15

असिस्टेंट मैनेजर आईटी: 3

असिस्टेंट मैनेजर इलेक्ट्रिकल: 2

असिस्टेंट मैनेजर सिविल: 2

असिस्टेंट मैनेजर मार्केटिंग: 2

असिस्टेंट मैनेजर लॉ: 2

असिस्टेंट मैनेजर एग्रीकल्चर: 1

इन पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर 70,020 रुपये से 1,18,720 रुपये तक की सैलरी मिलेगी. इसमें आवेदन सिर्फ ऑनलाइन लिए जा रहे हैं. आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *