जाजंग में लहरे परिवार द्वारा मातृ पितृ वंदन कार्यक्रम में प्रतिभाओं का किया गया सम्मान

रिपोर्टर - महेन्द्र कर्ष

सक्ती : गुरु घासीदास जयंती के पूर्व संध्या में ग्राम जाजंग के प्रतिष्ठित लहरे परिवार द्वारा आयोजित मंत्री पितृ चरण वंदन कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश यशवंत सारथी ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु घासीदास ने आजीवन शिक्षा का अलख जगाया क्योंकि शिक्षा रूपी ज्ञान ही समाज में सम्मान का आधार है जिसे अपनाकर आज सतनाम समाज के लोग विभिन्न उच्च पदों पर आसीन हैं जिसे देखकर प्रसन्नता होती है।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

इस अवसर पर उपस्थित मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवम् उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित रंजय पटेल ने कहा कि आयोग के मेडिकल सेल के प्रदेश सचिव डा विजय लहरे के 90वर्षीय पिता श्री रतिराम लहरे के द्वारा अपने जीवन के इन पलों में प्रतिभाओं का शाल श्रीफल से सम्मान के साथ आसपास के बुजुर्ग महिला पुरुष को इस ठिठुरती ठंड में कंबल व श्रीफल भेंट कर इंसानियत का मिसाल पेश किया गया जो प्रशंसनीय होने के साथ सर्व समाज के लिए अनुकरणीय है , क्योंकि इस ढलती उम्र अक्सर लोग स्वार्थ में लिप्त रहते है लेकिन रतिराम लहरे जीवन शतकीय दशक में भी परमार्थ भाव से आयोजन किया है जो तारीफ ए काबिल है ।

आज इन पलों जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा, विशेष लोक अभियोजक राकेश महंत, मानव अधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ के साथ जिला पदाधिकारी, प्रगतिशील सतनाम समाज के पुरन भारद्वाज आदि के साथ अंचल के सतनामी समाज के प्रमुख लोगों की गरिमामय सहभागिता रही।

उल्लेखनीय है कि आयोजक रतिराम भोजमति लहरे का परिवार के सदस्यों के साथ अभ्यागतों ने चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया तथा उनके सुखद व सुदीर्घ तथा समृद्ध जीवन की मंगल कामनाएं किया। आज के आयोजन में संत के पुजारी लोक कला मंच व मुस्कान पंथी पार्टी के कलाकारों ने बाबा के संदेशों के साथ भव्य गीत एवम नृत्य की प्रस्तुति देकर मन को मोह लिया।

आज लहरे परिवार को एतिहासिक बनाने श्रीमती सुमन मिलन लहरे, श्रीमती सुनीता चिरंजीव लहरे, श्रीमती अनमिका केशव लहरे, श्रीमती अनुराधा अजय लहरे, श्रीमती कावेरी डा विजय लहरे एवम समस्त लहरे परिवार के साथ उदय मधुकर, योम लहरे, महेंद्र खांडे आदि मीडिया के साथियों की गरिमामय सहभागिता रही।

आयोजन के सामूहिक सहभोज में भाग लेकर अभ्यगतों ने आयोजक परिवार के प्रति आभार प्रकट किया कार्यक्रम का संचालन डा विजय लहरे ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष योम लहरे ने किया ।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *