FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

९००० नग साड़ी पुलिस ने की जप्त, चुनाव में बांटने की थी तैयारी..?

कोरबा – जिले की उरगा पुलिस द्वारा चेंकिग के 9000 हजार नग साड़ी कीमती 2250000.00( बाइस लाख50हजार) रुपये की जप्ती… छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के चारों विधान सभाओं  में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख के नजदीक आ रही हैं वैसे ही मतों को प्रभावित करने अलग अलग तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं,इस दौरान चुनावी संग्राम में वोटो के बदले बांटने वाले सामानों की खेप भी पहुंचनी शुरू हो गई है। परंतु कोरबा जिले की पुलिस  इस तरह मुस्तैद है की पद के लोभियों के मंसूबों पर पानी फिर रहा है। जानिए पूरी खबर.. पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अवैध सामग्री एवम नगदी रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्ग दर्शन दिये गये थे। जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीएसपी कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन एवम निरीक्षक युवराज तिवारी प्रभारी थाना उरगा के नेतृत्व में आज दिनांक 30.10.2023 को वाहन चेकिंग के दौरान उच्चभित्ति बैरियर के सामने ट्रक क्रमांक cg 04mm1 895 को रोककर चेक करने पर 9000नग साडी भरा होना पाया गया जिस संबंध में चालक से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर चुनाव में बाटने लाए जाने के संदेह पर उक्त साडियो को मय वाहन धारा 102 दण्ड प्रक्रिया सहिता के तहत जप्त किया गया। पृथक से अग्रिम कार्यवाही जारी है।  उक्त कार्यवाही में उनि नवल साव,प्रधान आरक्षक सुनील पांडे,आरक्षक वीरेंद्र अनंत शामिल रहे।

 

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *